फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बस इस हफ्ते का समय बाकी: 14 दिसंबर से पहले ऐसे अपडेट करवा लें आधार कार्ड, वरना हो सकती हैं दिक्कतें

Mon, 09 Dec 2024 08:44 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 09 Dec 2024 08:44 AM IST
सार

हमारे पास कई तरह के दस्तावेज हैं जिनमें से एक आधार कार्ड भी है। अगर आप भी आधार कार्ड धारक हैं तो इसे अपडेट करवा लें।

विज्ञापन
how to update your aadhaar card on 14th December 2024 aadhaar free update deadline
मुफ्त में आधार अपडेट करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Aadhaar Card Free Update Deadline: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों को आधार कार्ड जारी किया जाता है। इस आधार कार्ड की जरूरत आपको कई कामों के लिए पड़ती है। जैसे, अगर आपको कोई सरकारी काम करवाना है या फिर आपको गैर-सरकारी काम करवाना है तो आपको आधार कार्ड चाहिए होता है। ऐसे में अगर आपके पास भी आधार कार्ड है तो आपके लिए ये जानना भी जरूरी हो जाता है कि आपको अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाना है।



विभाग द्वारा इसे लेकर पहले ही कहा जा चुका है और इसकी आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2024 है। ऐसे में आप इस तारीख तक इसे ऑनलाइन मुफ्त में अपडेट करवा सकते हैं। अगर आपने अब तक अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं करवाया है तो आप यहां इसका तरीका जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करवा सकते हैं...

how to update your aadhaar card on 14th December 2024 aadhaar free update deadline
मुफ्त में आधार अपडेट करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

मुफ्त में ऐसे अपडेट करवा सकते हैं आधार कार्ड:-

स्टेप 1

  • आपने भी अगर अपने आधार कार्ड को अब तक अपडेट नहीं करवाया है तो आप इसे अपडेट करवा सकते हैं
  • ये काम अभी ऑनलाइन मुफ्त में हो रहा है और 14 दिसंबर 2024 के बाद आपको शुल्क देना पड़ सकता है
  • आधार कार्ड को अपडेट करवाने के लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाना है
  • यहां पर जाकर आपको लॉगिन करना है
how to update your aadhaar card on 14th December 2024 aadhaar free update deadline
मुफ्त में आधार अपडेट करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • लॉगिन करने के लिए आपको लॉगिन पर क्लिक करना है और फिर अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है
  • आधार नंबर भरने के बाद आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरना है
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर यानी उस नंबर पर जो आपके आधार कार्ड से लिंक है पर एक ओटीपी आएगा जिसे यहां दर्ज कर दें
  • अब आपके सामने डैशबोर्ड खुल जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
how to update your aadhaar card on 14th December 2024 aadhaar free update deadline
मुफ्त में आधार अपडेट करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको यहां पर कई सारे ऑप्शन नजर आएंगे जिसमें से आपको 'अपडेट आधार कार्ड' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • अब यहां पर आपको दो दस्तावेज अपलोड करने होते हैं
  • इसमें आपको एक फोटो आईडी और एक एड्रेस प्रूफ अपलोड करना होता है जिन्हें विभाग द्वारा वेरिफाई किया जाता है और इनके सही होने पर आधार अपडेट सफलतापूर्वक हो जाता है
विज्ञापन
how to update your aadhaar card on 14th December 2024 aadhaar free update deadline
मुफ्त में आधार अपडेट करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 4

  • आपको यहां पर फोटो आईडी और एड्रेस प्रूफ अपलोड करने के लिए कई दस्तावेज के ऑप्शन मिलते हैं
  • आप अपने हिसाब से दस्तावेज चुनकर यहां अपलोड कर दें
  • ध्यान रहे कि दस्तावेज का साइज 2 एमबी से ज्यादा न हो
  • फिर कुछ दिनों के अंदर आपका आधार कार्ड अपडेट हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed