PM Kisan Samman Nidhi 19th Kist: केंद्र सरकार और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाएं चलाते हैं। अगर आप भी किसी योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ लेना चाहते हैं तो आपको पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप उस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। दरअसल, एक योजना किसानों के लिए भी है जिसे केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है।
{"_id":"677de7bff408ed67190fd3cb","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-19th-installment-of-these-farmers-may-get-stuck-2025-01-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: किन किसानों की अटक सकती है 19वीं किस्त? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: किन किसानों की अटक सकती है 19वीं किस्त? यहां जानें
Wed, 08 Jan 2025 08:22 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 08 Jan 2025 08:22 AM IST
सार
अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो जान लें कि कई किसान ऐसे भी हो सकते हैं जिनकी 19वीं किस्त अटक सकती है। आप इसके कारण यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
19वीं किस्त किसकी अटक सकती है?
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19वीं किस्त किसकी अटक सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
किन किसानों की अटक सकती है 19वीं किस्त?
नंबर 1
- सबसे पहले उन किसानों की किस्त अटक सकती है जिन किसानों के आवेदन फॉर्म में गलती है। अगर आपने अपने फॉर्म में नाम, आधार नंबर और बैंक खाते की जानकारी जैसी कोई अन्य चीज गलत भरी है, तो ऐसे में आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए ये सुनिश्चित करें कि आपके द्वारा दी गई जानकारियां सही हो, क्योंकि अगर ये गलत होंगी तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
19वीं किस्त किसकी अटक सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाई है। अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो किस्त का लाभ लेने के लिए इस काम को करवा लें। आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर या अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से भी इस काम को करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
19वीं किस्त किसकी अटक सकती है?
- फोटो : Freepik
नंबर 3
- अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना से नए जुड़े हैं या आप पुराने हैं, लेकिन अगर आपने भू-सत्यापन का काम नहीं करवाया है तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसमें किसानों को अपनी जमीन का वेरिफिकेशन करवाना होता है।
विज्ञापन
19वीं किस्त किसकी अटक सकती है?
- फोटो : Amar Ujala
नंबर 4
- उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जिन्होंने आधार लिंकिंग का काम नहीं करवाया है। आप इस काम को अपने बैंक की ब्रांच में जाकर करवा सकते हैं। इसमें आपको अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है। इसके अलावा अपने बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प भी ऑन करवा लें क्योंकि जिन किसानों का ये ऑफ होगा उनकी भी किस्त अटक सकती है।