Ayushman Card: अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इनमें पीएम किसान योजना और पीएम विश्वकर्मा योजना के अलावा भी कई अन्य योजनाएं शामिल हैं। जैसे- आयुष्मान भारत योजना। दरअसल, इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद आप इस कार्ड से सूचीबद्ध अस्पताल में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो पहले आपको जानना होगा कि क्या आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। इसके बाद आप आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
Ayushman Bharat Yojana: कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? यहां जानें आवेदन का तरीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं?
स्टेप 1
- जो लोग पात्र हैं वे आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और इसके बाद उन्हें सालाना 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ मिल सकता है
- ऐसे में कार्ड बनवाने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होता है
स्टेप 2
- केंद्र पर जाने के बाद आपको यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलना है
- फिर अधिकारी द्वारा आपका पात्रता चेक होती है
- साथ ही आपके दस्तावेजों को भी वेरिफाई किया जाता है
- फिर सब कुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है और कुछ समय बाद आप अपने आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड?
अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाकर हर साल 5 लाख रुपये के मुफ्त इलाज का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है...
- पात्रता सूची के मुताबिक वे लोग पात्र हैं जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
- जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
- जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
- जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
- कोई व्यक्ति दिव्यांग है या उसके परिवार में ऐसा कोई व्यक्ति है
- कोई अगर आदिवासी हैं या फिर निराश्रित हैं तो ये लोग पात्र हैं।