PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्र और राज्य सरकारें देश में किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करके उनकी आय में बढ़ोतरी करना है। इसी को देखते हुए कुछ सालों पहले केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत सरकार दो हजार रुपये की राशि को डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में ट्रांसफर करती है। अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 16 किस्तें जारी हो चुकी हैं। वहीं भारत सरकार जल्द ही योजना की 17वीं किस्त को जारी करने वाली है।
PM Kisan Yojana: क्या आपके खाते में आएंगे 17वीं किस्त के पैसे या नहीं? ऐसे करें पता
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सरकार लोकसभा चुनावों के परिणाम जारी होने के बाद जून या जुलाई महीने में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने को लेकर किसी प्रकार का कोई एलान नहीं किया है।
वहीं कई किसान हैं जो इस बारे में जानना चाहते हैं कि क्या इस बार उनके खाते में 17वीं किस्त के पैसे आएंगे या नहीं? अगर आप भी इस बारे में पता करना चाहते हैं, तो आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
Rules Change: एलपीजी गैस सिलेंडर से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट तक, एक जून से बदलने जा रहे ये नियम
इस बारे में पता करने के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। यह करने के बाद आपको फार्मर कॉर्नर में बेनिफिशियरी लिस्ट के विकल्प का चयन करना है।
Ayushman Bharat Yojana: क्या आयुष्मान भारत कार्ड से सभी अस्पतालों में करा सकते हैं इलाज? जानिए क्या है नियम
इसके बाद अपने राज्य, जिले, तहसील, ब्लॉक, गांव आदि जरूरी जानकारी को दर्ज करके गेट रिपोर्ट के बटन पर क्लिक करना होगा। यह करने के बाद स्क्रीन पर एक लिस्ट खुल जाएगी। इस लिस्ट में अगर आपका नाम है ऐसे में आपको आने वाली 17वीं किस्त का लाभ मिलेगा। वहीं अगर आपका नाम इस लिस्ट में नहीं है इस स्थिति में आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।