फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Tips: गर्मी में इन बातों का जरूर रखें ध्यान, हमेशा ठंडा रहेगा आपका घर

Wed, 29 May 2024 08:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 29 May 2024 08:21 PM IST
विज्ञापन
Summer Tips: cooling house and rooms without ac and cooler keep these things in your mind summer tips
गर्मी में इन बातों का जरूर रखें ध्यान, हमेशा ठंडा रहेगा आपका घर - फोटो : Istock

Summer Tips: देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। दिल्ली में गर्मी ने बीते 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली के मुंगेशपुर में शुक्रवार को तापमान 52.3 डिग्री सेल्यिस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल कुछ दिनों तक दिल्ली के लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। इन दिनों घर हो या बाहर हर जगह हालत एक जैसी है। जिन लोगों के घर में कूलर और एसी नहीं है, उन्हें सबसे अधिक समस्या होती है। कुछ लोगों का घर हमेशा गर्म रहता है। जब वह घर पहुंचते हैं, तो कूलर भी नहीं काम करता है। हम आज आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिनसे अपने घर को आप ठंडा रख सकते हैं। 

Summer Tips: cooling house and rooms without ac and cooler keep these things in your mind summer tips
गर्मी में इन बातों का जरूर रखें ध्यान, हमेशा ठंडा रहेगा आपका घर - फोटो : Istock

कमरे को साफ रखें

अगर आप अपने कमरे को ठंडा रखना चाहते हैं, तो उसको बिल्कुल साफ रखें। अगर किसी कमरे में गंदगी रहती है, तो हवा का ठीक से पास नहीं होता है। अगर घर पर ज्यादा सामान है या कपड़े बिखरे हैं, इससे भी गर्मी बढ़ सकती है। 
 
Summer Tips: cooling house and rooms without ac and cooler keep these things in your mind summer tips
गर्मी में इन बातों का जरूर रखें ध्यान, हमेशा ठंडा रहेगा आपका घर - फोटो : Istock

दिन में खिड़कियों को बंद करके रखें

कई लोग शाम को घर की खिड़की खोल देते हैं, लेकिन उसे दिन में बंद करना भूल जाते हैं। ऐसा करने से घर आग की तरह धधकने लगता है, क्योंकि दिनभर चलने वाली लू घर के अंदर घुस जाती है जिसकी वजह से गर्मी बढ़ जाती है। इस बात का ध्यान रखें कि धूप निकलने के बाद और सूरज ढलने तक आप खिड़की को बंद करके रखें। इसके बाद आप खिड़की जरूर खोल दें।  

Debit Card: डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना खाते से तुरंत उड़ जाएंगे पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Tips: cooling house and rooms without ac and cooler keep these things in your mind summer tips
गर्मी में इन बातों का जरूर रखें ध्यान, हमेशा ठंडा रहेगा आपका घर - फोटो : Istock

टॉप फ्लोर पर रहने वाले जरूर करें ये काम 

गर्मियों में सबसे अधिक परेशानी टॉप फ्लोर पर रहने वाले लोगों को होती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि छत से सीधे गर्मी नीचे आती है।  ऐसे लोग छत पर घास या फिर पौधे उगा सकते हैं। इससे घर में ठंडक बनी रहती है और गर्मी आपके घर में सीधे नहीं पहुंचती है। 

Ayushman Bharat Yojana: क्या आयुष्मान भारत कार्ड से सभी अस्पतालों में करा सकते हैं इलाज? जानिए क्या है नियम

विज्ञापन
Summer Tips: cooling house and rooms without ac and cooler keep these things in your mind summer tips
गर्मी में इन बातों का जरूर रखें ध्यान, हमेशा ठंडा रहेगा आपका घर - फोटो : Istock

किचन से भी घर में गर्व हवा फैलती है। इसलिए खाना बनाते समय हमेशा एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा खाना पकाते हुए खिड़की खोल दें। अगर आप यह सभी काम करते हैं, तो आपके घर में ज्यादा गर्मी नहीं होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed