PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 फरवरी को किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त के पैसे को किसानों के बैंक खाते में भेजा था। केंद्र सरकार पीएम किसान योजना के तहत हर चार महीने पर किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये डालती है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है। अब किसानों को पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त (PM Kisan Yojana 17th Installment 2024) का इंतजार है। हर किसान जानना चाहता है कि 17वीं किस्त कब तक आएगी।
PM Kisan Yojana: क्या एक परिवार में किसान पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं योजना का लाभ? जानिए क्या कहता है नियम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं, तो आज हम आपको इस खबर में यह जानकारी देने वाले हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नियमों के तहत एक परिवार में किसान पति-पत्नी दोनों एक साथ इस योजना का फायदा नहीं ले सकते हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का फायदा एक परिवार में सिर्फ एक सदस्य को ही मिल सकता है। इस योजना का लाभ परिवार में सिर्फ उस सदस्य को मिलता है, जिसके नाम पर जमीन है।
EPFO Rule Change: ईपीएफओ ने नियमों को किया बड़ा बदलाव, अब नॉमिनी को आसानी से मिलेगा पैसा, यहां है पूरी जानकारी
बता दें कि केंद्र सरकार ने किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कुछ साल पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत किसानों को सरकार हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इसमें किसानों के खाते में सरकार हर चार महीने पर दो हजार रुपये भेजती है।
ABY: क्या आपको मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ? जानिए क्या है पात्रता, ऐसे करें चेक
केंद्र सरकार ने किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24 फरवरी, 2019 को शुरुआत की थी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त का लाभ लेने के लिए आपको जल्द से जल्द योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन भी करा लेना चाहिए।