भारत सरकार देश में किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए कई बेहतरीन योजनाओं का संचालन कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी इन्हीं में से एक है। केंद्र सरकार अपनी इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सरकार हर साल तीन किस्तों के माध्यम से किसानों के खाते में भेजती है। हर किस्त को 4 महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत सरकार किसानों को 2 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस स्कीम का लाभ देश के गरीब किसानों को दिया जा रहा है। अब तक भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की कुल 15 किस्तें जारी कर चुकी है।
PM Kisan News: किसानों के लिए बड़ी खबर, इस दिन आ सकती है पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त, जानिए क्या है अपडेट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 21 Jan 2024 12:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन