फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की 15वीं किस्त, ऐसे पता करें खाते में पैसे आए हैं या नहीं

Wed, 15 Nov 2023 04:07 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 15 Nov 2023 04:07 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment Released Know How To Check Status
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

PM Kisan News: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त को जारी कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित एक खास कार्यक्रम के दौरान डीबीटी के माध्यम से करोड़ों किसानों के खाते में 15वीं किस्त के पैसों को भेजा है। देशभर के करोड़ों लाभार्थी किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि योजना के 15वीं किस्त के पैसे आने लगे हैं। गौर करने वाली बात है कि केंद्र सरकार ने 27 जुलाई, 2023 को राजस्थान के सीकर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया था। किस्त के पैसे ट्रांसफर होने के बाद कई किसान लंबे समय से 15वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। उनका यह इंतजार दिवाली के बाद खत्म हो चुका है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन तरीकों के बारे में, जिनकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपके खाते में 15वीं किस्त के पैसे आए हैं या नहीं -

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment Released Know How To Check Status
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

मैसेज

अगर आपके खाते में किस्त की रकम आ गई है। ऐसे में पैसे ट्रांसफर होने को लेकर आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज आ जाएगा। किस्त के पैसे जारी होने के बाद सरकार की तरफ से भी लाभार्थी किसानों के मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजा जाता है। आप मैसेज के माध्यम से इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment Released Know How To Check Status
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

पासबुक

किसी कारणवश आपके मोबाइल नंबर पर कोई मैसेज नहीं आता है। ऐसे में आप बैंक में विजिट करके अपनी पासबुक एंट्री करवा सकते हैं। पासबुक एंट्री करवाकर आपको इस बारे में पता चल जाएगा।

PM Kisan Nidhi Yojana Live: अब से कुछ देर में प्रधानमंत्री मोदी जारी करेंगे 15वीं किस्त, ऐसे कर पाएंगे चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment Released Know How To Check Status
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

एटीएम

आपके पास एटीएम मशीन का भी विकल्प है। आप अपने नजदीकी एटीएम मशीन से मिनी स्टेटमेंट निकलवाकर इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपके खाते में 15वीं किस्त के पैसे आए हैं या नहीं। 

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment Released Know How To Check Status
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

मिस्ड कॉल

आप बैंक के मिस्ड कॉल नंबर पर कॉल करके भी इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपके खाते में 15वीं किस्त के पैसे आएं हैं या नहीं। इन तरीकों को अपनाकर आप आसनी से 15वीं किस्त के पैसों के ट्रांसफर स्टेटस के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed