PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment: देश में किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना नामक एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की राशि को ट्रांसफर कर रही है। इस आर्थिक सहायता को सरकार हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी करती है। अब तक किसानों के खाते में कुल 14 किस्त को ट्रांसफर किया जा चुका है। 27 जुलाई, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में 14वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया था। ऐसे में 14वीं किस्त के पैसे मिलने के बाद देशभर के करोड़ों किसान अब 15वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी 15वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में आपको कुछ कामों को जल्द से जल्द कर लेना चाहिए। अगर आप इन जरूरी कार्यों को नहीं करते हैं। ऐसे में आपको किस्त के पैसे नहीं मिलेंगे।
PM Kisan Yojana: जल्द से जल्द करा लें ये तीन जरूरी काम, वरना नहीं आएंगे खाते में 15वीं किस्त के पैसे
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन