फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: मोदी सरकार कब जारी कर सकती है 17वीं किस्त और किन किसानों के अटक सकते हैं पैसे? यहां जानें

Thu, 21 Mar 2024 10:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 21 Mar 2024 10:01 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: When can the 17th installment be released
PM Kisan Yojana 17th Kist: 17वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : PTI and Istock

17th Kist Release Date of PM Kisan Samman Nidhi Yojana: अगर आप देखेंगे तो देश में पहले से कई तरह की योजनाएं चल रही हैं, जिनसे एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं। इन योजनाओं को चलाने के पीछे का उद्धेश्य जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाना होता है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को पहुंचाया जाता है। इस योजना में किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं और ऐसा करके कुल 6 हजार रुपये का सालाना लाभ मिलता है। वहीं, अब तक जारी हो चुकी 16 किस्त के बाद अब सभी को 17वीं किस्त का इंतजार है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि ये कब तक आ सकती है और कौन किसान किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi: When can the 17th installment be released
PM Kisan Yojana 17th Kist: 17वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : istock
  • दरअसल, बीती 28 फरवरी को केंद्र सरकार ने 16वीं किस्त जारी की। इस दौरान 9 करोड़ पात्र किसानों के बैंक खाते में किस्त के पैसे भेजे गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में पैसे हस्तांतरित किए।
PM Kisan Samman Nidhi: When can the 17th installment be released
PM Kisan Yojana 17th Kist: 17वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : istock
  • वहीं, अब बात अगर 17वीं किस्त की करें कि ये कब तक जारी हो सकती है तो यहां जान लें कि साल में तीन बार किस्त के पैसे दिए जाते हैं। वहीं, ये किस्त हर चार महीने बाद जारी होती है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगली किस्त जून-जुलाई के बीच आ सकती है। हालांकि, अभी कोई आधिकारिक घोषणा इसको लेकर सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: When can the 17th installment be released
PM Kisan Yojana 17th Kist: 17वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : istock

इन किसानों की अटक सकती है किस्त

  • जो किसान ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे, उनके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। योजना से जुड़े प्रत्येक किसान को ये काम करवाना जरूरी है। इसके अलावा किसानों को भू-सत्यापन भी करवाना जरूरी है, जो किसान इसे नहीं करवाएंगे वो भी किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: When can the 17th installment be released
PM Kisan Yojana 17th Kist: 17वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
  • वहीं, दूसरी तरफ अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले, तो आपको अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed