फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: नए ही नहीं पुराने किसानों को भी जरूरी हैं ये काम करवाने, वरना अटक सकती है 19वीं किस्त

Fri, 22 Nov 2024 10:42 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 22 Nov 2024 10:42 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: these work is important for pm kisan yojana beneficiaries
किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Amar Ujala

19th Kist of PM Kisan Samman Nidhi: अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं तो आपको हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती होगी। इस तरह सालाना कुल 6 हजार रुपये का लाभ लाभार्थियों को दिया जाता है। इस योजना को भारत सरकार चलाती है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। हर किस्त का लाभ लगभग करोड़ों किसानों को दिया जाता है। वहीं, अब अगली किस्त 19वीं आनी है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो इसके लिए जरूरी हो जाता है कि आप कुछ काम करवा लें। फिर चाहे आप इस योजना से नए जुड़े हैं या फिर पुराने लाभार्थी हैं। तो चलिए जानते हैं ये काम कौन से हैं...

PM Kisan Samman Nidhi: these work is important for pm kisan yojana beneficiaries
किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

कब जारी हो सकती है 19वीं किस्त?

  • पीएम किसान योजना से जुड़े लाभार्थियों को अब तक कुल 18 किस्त जारी हो चुकी हैं। ऐसे में अब अगली बारी 19वीं किस्त की है। योजना के अंतर्गत हर किस्त का लाभ लगभग 4 महीने के अंतराल पर मिलता है। इस हिसाब से 18वीं किस्त अक्तूबर में जारी हुई थी और अब अगली किस्त यानी 19वीं किस्त का समय जनवरी में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि जनवरी महीने में 19वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर किस्त जारी होने का तारीख सामने नहीं आई है।
PM Kisan Samman Nidhi: these work is important for pm kisan yojana beneficiaries
किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

नए हैं या पुराने लाभार्थी, ये काम करवाने हैं जरूरी:-

  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको ई-केवाईसी करवानी अनिवार्य है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
  • ई-केवाईसी के अलावा किसानों को भू-सत्यापन करवाना भी जरूरी है। विभाग की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि योजना से जुड़े सभी किसानों को ये काम करवाना जरूरी है
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: these work is important for pm kisan yojana beneficiaries
किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत अगर आपको किस्त का लाभ लेना है तो आपको आधार लिंकिंग करवानी होगी। ये काम बेहद जरूरी है जिन किसानों का ये काम नहीं होगा उनकी किस्त अटक सकती है
  • आप ये भी सुनिश्चित करें कि आपके बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प खुला हो, अगर ऐसा नहीं है तो भी आपकी किस्त अटक सकती है
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: these work is important for pm kisan yojana beneficiaries
किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर किसी किसान के आवेदन फॉर्म में कोई गलती है जैसे, नाम में, आधार संख्या में आदि। ऐसे में किस्त अटक सकती है, इसलिए इन गलतियों को समय रहते ठीक करवा लें
  • जिन किसानों के बैंक खाते की जानकारी गलत है वे भी किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए इसे सही करवाना जरूरी हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed