PM Kisan Samman Nidhi Yojana: हमारे देश में मौजूदा समय में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं जिनमें से कुछ को राज्य सरकारें चलाती है, तो वहीं कुछ योजनाओं को भारत सरकार चलाती है। इनमें अलग-अलग वर्गों के लिए अलग-अलग योजनाएं शामिल हैं, जैसे- आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफत इलाज का लाभ दिया जाता है तो वहीं सरकार मुफ्त राशन भी देती है। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। वहीं, अगर आप चाहते हैं कि आपको अगली आने वाली 18वीं किस्त का लाभ मिले तो कुछ काम हैं जिन्हें करवाना जरूरी है। आप अगली स्लाइड्स में इन कामों के बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"66bdd68f6eb5e96259010c73","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-these-work-are-important-for-18th-kist-2024-08-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: चाहते हैं न अटके आपकी किस्त, तो ध्यान से करवा लें ये जरूरी काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: चाहते हैं न अटके आपकी किस्त, तो ध्यान से करवा लें ये जरूरी काम
Thu, 15 Aug 2024 03:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:55 PM IST
विज्ञापन
18वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : istock
सबसे पहले ये काम करवा लें
- अगर आप पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाली किस्त का लाभ चाहते हैं तो ध्यान से ई-केवाईसी जरूर करवा लें। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो नियमों के तहत आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए जल्द इसे करवा लें।
18वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : istock
ऐसे करवा सकते हैं ई-केवाईसी
- अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर इस काम को करवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपना आधार कार्ड अपने साथ ले जाना होता है। यहां पर आप बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
18वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : istock
- अगर आप किसी कारण सीएससी सेंटर पर नहीं जाना चाहते तो आप घर बैठे ही ई-केवाईसी करवा सकते हैं। दरअसल, इसके लिए आपको पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना है और यहां जाकर ई-केवाईसी के विकल्प को चुनना है। इसके बाद आप ओटीपी के जरिए ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
18वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : istock
फिर ये काम भी है जरूरी
- अगर आप ई-केवाईसी करवा चुके हैं तो किस्त का लाभ लेने के लिए एक और काम करवाना जरूरी है। दरअसल, ये काम है भू-सत्यापन। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए समय रहते इस काम को भी करवा लें।