फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या मोदी सरकार बनते ही जून में आ जाएगी 17वीं किस्त? यहां जानें किसान

Sat, 08 Jun 2024 10:52 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 08 Jun 2024 10:52 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: Can the 17th installment be released in June 2024
क्या जून में आ सकती है 17वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 17th Kist Release Date: देश के किसान को 16वीं किस्त जारी होने के बाद से ही 17वीं किस्त का इंतजार है। दरअसल, बीती 28 फरवरी 2024 को 16वीं किस्त जारी हुई थी जिसे उस वक्त के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की थी। हर चार महीने बाद योजना के अंतर्गत मिलने वाली 2 हजार रुपये की किस्त जारी की जाती है। ऐसे में इस बार 17वीं किस्त की बारी है तो क्या किसानों को मोदी सरकार बनने के बाद किस्त का लाभ मिल पाएगा या अभी इंतजार लंबा हो सकता है। चलिए ये जानने की कोशिश करते हैं कि 17वीं किस्त कब तक जारी हो सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi: Can the 17th installment be released in June 2024
क्या जून में आ सकती है 17वीं किस्त? - फोटो : Istock

क्या है किस्त जारी होने का नियम?

  • दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर आती है। जैसे- 16वीं किस्त बीती 28 फरवरी को जारी हुई थी। ऐसे में नियम के तहत अब अगली किस्त यानी 17वीं किस्त जारी होने का समय जून में बन रहा है।
PM Kisan Samman Nidhi: Can the 17th installment be released in June 2024
क्या जून में आ सकती है 17वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala
  • वहीं, अब तक 17वीं किस्त को लेकर कोई अपडेट इसलिए भी नहीं मिल सका क्योंकि देश में लोकसभा के चुनाव चल रहे थे। हालांकि, अब ये चुनाव खत्म हो चुके हैं और एनडीए नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुन चुकी है और अब वे 9 जून 2024 को शाम 6 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: Can the 17th installment be released in June 2024
क्या जून में आ सकती है 17वीं किस्त? - फोटो : Istock
  • ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार बनने के बाद जून महीने के आखिरी सप्ताह में ही 17वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: Can the 17th installment be released in June 2024
क्या जून में आ सकती है 17वीं किस्त? - फोटो : Istock

कितने पैसे मिलते हैं?

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। वहीं, जो किसान चाहते हैं कि उनको किस्त का लाभ मिले उनको ई-केवाईसी, भू-सत्यापन जैसे अन्य जरूरी काम करवाने होंगे। ई-केवाईसी आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से करवा सकते हैं या फिर योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से खुद कर सकते हैं। जो किसान इन कामों को नहीं करवाएंगे, वे किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed