PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment Date: भारत सरकार की कई सारी योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों के लोगों को कई अलग-अलग तरह के लाभ मिल रहे हैं। किसी को आर्थिक लाभ मिल रहा है, तो किसी को किसी योजना के जरिए सब्सिडी और किसी को कई अन्य तरह के लाभ किसी योजना के जरिए मिल रहे हैं।
{"_id":"6826c4b70e1cf105c50137c3","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-20th-installment-date-2025-know-pm-kisan-nidhi-yojana-20-kit-kab-aayegi-2025-05-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: सरकार कब बता सकती है 20वीं किस्त जारी होने की तारीख? यहां जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: सरकार कब बता सकती है 20वीं किस्त जारी होने की तारीख? यहां जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट
Fri, 16 May 2025 10:24 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 16 May 2025 10:24 AM IST
सार
Kab Aayegi 20th Kist: पीएम किसान योजना के अंतर्गत 20वीं किस्त जारी होनी है जिसका बेसब्री से इंतजार किसानों को है, लेकिन क्या आप जानते हैं ये किस्त कब जारी हो सकती है?
विज्ञापन
20वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : AdobeStock
सरकार कब बता सकती है 20वीं किस्त की तारीख?
- दरअसल, हर किस्त जारी होने से पहले सरकार पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर ये जानकारी देती है कि किस्त कब जारी होगी। आमतौर पर किस्त जारी होने से लगभग 10 दिन पहले ये जानकारी दी जाती है। हालांकि, ये सरकार और कृषि विभाग पर ही निर्भर करता है कि वो किस्त जारी होने की तारीख कब बताएंगे। जैसे, इस बार 20वीं किस्त की बतानी है।
20वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, 18वीं किस्त अक्तूबर 2024 में जारी हुई थी और इसके बाद 19वीं किस्त फरवरी 2025 में यानी पूरे चार महीने के अंतराल पर। इसी हिसाब से 20वीं किस्त के चार महीने का समय जून में हो रहा है, इसलिए माना जा रहा है कि 20वीं किस्त जून में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
20वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
कितने पैसे मिलेंगे?
- अगर आप एक पात्र किसान हैं तो आप पीएम किसान योजना से जुड़कर आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में चार-चार महीने के अंतराल पर जारी किया जाता है। सरकार डीबीटी के माध्यम से इस पैसे को सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजती है।
विज्ञापन
20वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Freepik
ये काम ध्यान से करवा लें:-
- अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो ई-केवाईसी ध्यान से करवा लें, क्योंकि इसे नहीं करवाने पर आप किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे। इसके अलावा आपको भू-सत्यापन भी करवाना होता है और साथ ही आधार लिंकिंग करवाना तो बिल्कुल न भूलें। अगर आप ये नहीं करवाएंगे तो आपकी किस्त अटक सकती है।