PM Kisan Nidhi 19th Kist: भारत सरकार जितनी भी योजनाएं चलाती है उनके जरिए पात्र लोगों को लाभ दिए जाते हैं। इन योजनाओं में कई योजनाएं ऐसी हैं जिनमें सब्सिडी देने का प्रावधान है। जबकि, कई योजनाएं ऐसी हैं जिनमें आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। अब तक कुल 18 किस्त जारी होने के बाद अब अगली बारी 19वीं किस्त की है। ऐसे में योजना से जुड़े किसान ये जानना चाहते हैं कि उन्हें 19वीं किस्त का लाभ कब तक मिल सकता है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
PM Kisan Yojana: किसानों के बैंक खाते में कब तक आ सकती है 19वीं किस्त? यहां जानें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:36 PM IST
सार
किसानों के लिए केंद्र सरकार पीएम किसान योजना चलाती है। हर साल इस योजना के अंतर्गत करोड़ों किसान आर्थिक लाभ पाते हैं जिसके लिए सरकार काफी पैसे खर्च करती है। अब तक पात्र किसानों को 18 किस्त के पैसे मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन