फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: 70 साल से ज्यादा उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिक ले सकेंगे अब आयुष्मान भारत योजना का लाभ, जानिए डिटेल्स

Tue, 29 Oct 2024 02:38 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 29 Oct 2024 02:38 PM IST
विज्ञापन
PM Modi Launches Ayushman Bharat Yojana For Senior Citizen Above 70 Years
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : ANI

देश के 70 साल से अधिक वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, नई दिल्ली में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई बडे़ एलान किए हैं। कार्यक्रम में उन्होंने 12,850 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जुड़े कई बड़े एलान किए हैं।



अब देश के 70 साल से अधिक उम्र के सभी बुजुर्ग नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपये तक का सुरक्षा बीमा कवर मिलेगा। इससे देश के 70 साल से अधिक उम्र वाले वरिष्ठ नागरिक बीमारी के समय अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे। योजना के अंतर्गत 4.50 करोड़ परिवारों के करीब 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिक कवर किए जाएंगे। 

PM Modi Launches Ayushman Bharat Yojana For Senior Citizen Above 70 Years
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के आधिकारिक पोर्टल या आयुष्मान एप पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक फिर चाहे वह किसी भी सामाजिक या आर्थिक स्थिति से आते हैं वे स्कीम का लाभ ले सकेंगे। 

PM Modi Launches Ayushman Bharat Yojana For Senior Citizen Above 70 Years
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बुजुर्गों को इस दौरान आयुष्मान कार्ड सौंपें। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री जे.पी नड्डा समेत कई अन्य मंत्री भी शामिल थे। 

Dhanteras 2024: धनतेरस पर खरीदने जा रहे हैं नई बाइक तो जरूर जान लें ये बातें, वरना आ सकती हैं दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Launches Ayushman Bharat Yojana For Senior Citizen Above 70 Years
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : अमर उजाला

आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक शानदार स्कीम है। योजना के अंतर्गत देश के गरीब लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है।

विज्ञापन
PM Modi Launches Ayushman Bharat Yojana For Senior Citizen Above 70 Years
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इसमें परिवार के सभी लोगों का आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज शामिल हैं।

Dhanteras 2024: धनतेरस पर खरीदने जा रहे हैं सोना, तो जान लीजिए कानूनी तौर पर घर में कितना रख सकते हैं गोल्ड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed