PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में चलने वाली कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक बड़ी संख्या में लोग ले रहे हैं। ये वो लोग हैं जो जरूरतमंद हैं या गरीब वर्ग से आते हैं। शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में इन योजनाओं को पहुंचाया जा रहा है। इसी में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसे किसानों के लिए चलाया जा रहा है। इस योजना में किसानों को सालाना 6 हजार रुपये मिलते हैं और इस पैसे को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त में दिया जाता है। इसी कड़ी में इस बार बारी 14वीं किस्त की है। ऐसे में अगर आप भी योजना से बतौर लाभार्थी जुड़े हैं और आपको भी 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। तो चलिए बिना देर किए जानने की कोशिश करते हैं कि ये किस्त कब तक आ सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"646ee38c0cb69418400a6a79","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-14th-installment-latest-update-know-pm-kisan-14-kist-kab-aayegi-news-in-hindi-2023-05-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: जल्द खत्म हो सकता है 14वीं किस्त का इंतजार, जान लें क्या है लेटेस्ट अपडेट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: जल्द खत्म हो सकता है 14वीं किस्त का इंतजार, जान लें क्या है लेटेस्ट अपडेट
Thu, 25 May 2023 09:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 25 May 2023 09:59 AM IST
विज्ञापन
14वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में कब आ सकती है?
- फोटो : Amar Ujala
14वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में कब आ सकती है?
- फोटो : istock
मई महीने के अंत में आ सकते हैं पैसे?
- 14वीं किस्त का इंतजार सभी को है। ऐसे में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मई महीने के अंत में 14वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
14वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में कब आ सकती है?
- फोटो : istock
क्या होता है किस्त आने का समय?
- बात अगर किस्त के समय की करें, तो नियमों के तहत सरकार के पास 14वीं किस्त को जारी करने के लिए मई से लेकर जुलाई के बीच तक का समय है। ऐसे में मई महीना तो बीतने वाला है और अब सभी की नजरें जून और जुलाई की तरफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
14वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में कब आ सकती है?
- फोटो : Istock
- दूसरी तरफ कई मीडिया रिपोर्ट्स ये भी बता रही हैं कि केंद्र सरकार पात्र किसानों के खाते में 14वीं किस्त जल्द यानी जून के महीने में डाल सकती है। हालांकि, इसको लेकर अभी किसी तरह की कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
14वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में कब आ सकती है?
- फोटो : istock
ये काम जरूर करवा लें:-
- अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, तो किस्त का लाभ लेने के लिए आपको ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर आपने अब तक ये नहीं की है, तो तुरंत करवा लें।
- वहीं, किस्त का लाभ लेने के लिए भू-सत्यापन करवाना भी अनिवार्य है। इसके लिए आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।