PM Kisan Samman Nidhi: देश में कई तरह की योजनाएं लगातार चल रही हैं, जिनमें स्वास्थ्य, आवास, शिक्षा, भत्ता, बीमा और आर्थिक मदद देने जैसी कई योजनाएं शामिल हैं। राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही इन जैसी कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करती है। वहीं, इन योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए भी कई कार्य किए जाते हैं। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसे किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। हर साल 6 हजार रुपये किसानों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। वहीं, अब तक किसानों को 13 किस्त के पैसे मिल चुके हैं और अब सभी को 14वीं किस्त का इंतजार है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि ये किस्त कब आ सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"646d892f5c293a215a00ae17","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-14th-installment-june-update-2023-know-pm-kisan-14-kist-kab-aayegi-news-in-hindi-2023-05-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: क्या जून के पहले सप्ताह में आ सकती है 14वीं किस्त? यहां जानें किसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: क्या जून के पहले सप्ताह में आ सकती है 14वीं किस्त? यहां जानें किसान
Wed, 24 May 2023 09:23 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 24 May 2023 09:23 AM IST
विज्ञापन
किसानों को कब मिल सकती है 14वीं किस्त?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को कब मिल सकती है 14वीं किस्त?
- फोटो : istock
- दरअसल, बात 14वीं किस्त आने की करें, लेकिन उससे पहले ये जानना भी जरूरी हो जाता है कि योजना से जुड़े किसान भू-सत्यापन जरूर करवा लें। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। सरकार की तरफ से पहले ही योजना से जुड़े किसानों को ये काम करने के लिए कहा गया था, ताकि किसी की किस्त न अटके।
किसानों को कब मिल सकती है 14वीं किस्त?
- फोटो : istock
- यही नहीं, इसके अलावा लाभार्थियों को ई-केवाईसी करवाना भी अनिवार्य है। अगर आप योजना से नए जुड़े हैं या पुराने जुड़े हुए हैं और आपने अगर किसी कारण अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो तुरंत करवा लें। वरना आप किस्त से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को कब मिल सकती है 14वीं किस्त?
- फोटो : Istock
14वीं किस्त कब?
- पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को अब तक 13 किस्त के पैसे मिल चुके हैं। 13वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में 27 फरवरी 2023 को भेजी गई थी। ऐसे में अब सभी को 14वीं किस्त का इंतजार है।
विज्ञापन
किसानों को कब मिल सकती है 14वीं किस्त?
- फोटो : Istock
- वहीं, अब बात अगर 14वीं किस्त के आने की करते हैं, तो मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 14वीं किस्त जून के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है। हालांकि, अब तक इसको लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है।