फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: 14वीं किस्त को लेकर ये है बड़ा अपडेट, जानें किसानों के खाते में कब आ सकते हैं दो हजार रुपये

Sat, 25 Mar 2023 09:30 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 25 Mar 2023 09:30 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment Date Know PM Kisan 14th Kist Kab Aayegi News in Hindi
किसानों को कब मिल सकते हैं 14वीं किस्त के पैसे? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाते हैं। इन योजनाओं के जरिए शहर ही नहीं बल्कि दूर-दराज स्थित ग्रामीण इलाकों तक में लाभ पहुंचाया जाता है। हर साल इन योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को साल में 3 बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये का लाभ किसानों को मिलता है। अब तक कसानों को 13 किस्त के पैसे मिल चुके हैं और अब सभी को 14वीं किस्त का इंतजार है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि 14वीं किस्त के पैसे कब तक आ सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment Date Know PM Kisan 14th Kist Kab Aayegi News in Hindi
किसानों को कब मिल सकते हैं 14वीं किस्त के पैसे? - फोटो : istock

अब तक आ चुकी हैं 13 किस्त

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को 13 किस्त के पैसे मिल गए हैं। बीती 27 फरवरी को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त जारी की। इस दौरान लगभग 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में लगभग 16 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे भेजे गए।
PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment Date Know PM Kisan 14th Kist Kab Aayegi News in Hindi
किसानों को कब मिल सकते हैं 14वीं किस्त के पैसे? - फोटो : Istock

14वीं किस्त कब आ सकती है?

  • 13 किस्त जारी हो जाने के बाद से अब योजना से जुड़े लाभार्थियों को 14वीं किस्त का इंतजार है। वैसे तो किस्त को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अप्रैल से लेकर जून महीने के बीच किस्त के पैसे आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment Date Know PM Kisan 14th Kist Kab Aayegi News in Hindi
किसानों को कब मिल सकते हैं 14वीं किस्त के पैसे? - फोटो : istock

ई-केवाईसी

  • अगर आप चाहते हैं कि आपको 14वीं किस्त का लाभ मिले, तो ई-केवाईसी जरूर करवा लें। अगर आप ये नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर या खुद पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in से ई-केवाईसी कर सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment Date Know PM Kisan 14th Kist Kab Aayegi News in Hindi
किसानों को कब मिल सकते हैं 14वीं किस्त के पैसे? - फोटो : istock

भू-सत्यापन और आधार लिकिंग

  • 14वीं किस्त का लाभ पाना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द भू-सत्यापन के प्रोसेस को पूरा करवा लें। आप इसके लिए अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा अपने बैंक खाते से आधार कार्ड को भी लिंक करवा लें। अगर आप ऐसा नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed