फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी! प्रधानमंत्री ने जारी की 12वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Mon, 17 Oct 2022 12:28 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 17 Oct 2022 12:28 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 12th Installment Released Know How to Check PM Kisan 12 Kist Status News in Hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

PM Kisan Samman Nidhi 12th Installment Released: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त के पैसों को जारी कर दिया गया है। 11वीं किस्त मिलने के बाद बीते लंबे समय से करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। उनका ये इंतजार अब खत्म हो चुका है। नई दिल्ली में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12वीं किस्त को जारी किया है। इस कार्यक्रम में मनसुख मंडाविया, नरेंद्र सिंह तोमार, शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं और अन्य हितधारक भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के जरिए किसानों के खाते में 16 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसे आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये जानना जरूरी है कि आपके खाते में 12वीं किस्त के पैसे आए हैं या नहीं? इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन तरीकों के बारे में, जिसकी मदद से आप किस्त के स्टेटस को चेक कर सकते हैं। 

PM Kisan Samman Nidhi 12th Installment Released Know How to Check PM Kisan 12 Kist Status News in Hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

इन तरीकों से कर सकते हैं अपने किस्त के स्टेटस को चेक

मैसेज

अगर आपके खाते में 12वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर हुए हैं। ऐसे में आपके खाते में ट्रांसफर हुए पैसों का मैसेज आया होगा। इस तरह आप मैसेज के जरिए चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में किस्त के पैसे ट्रांसफर हुए हैं या नहीं।
PM Kisan Samman Nidhi 12th Installment Released Know How to Check PM Kisan 12 Kist Status News in Hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : Istock

एटीएम

अगर आपके मोबाइल में इस तरह का कोई मैसेज नहीं आया है। ऐसे में आप अपने नजदीकी एटीएम में विजिट करके अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपके बैंक में किस्त के पैसे ट्रांसफर हुए हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 12th Installment Released Know How to Check PM Kisan 12 Kist Status News in Hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : Istock

पासबुक

अगर आपके पास एटीएम नहीं है। इस स्थिति में आप अपने बैंक ब्रांच में पासबुक एंट्री करवाकर भी इस बारे में पता कर सकते हैं कि खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं।

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 12th Installment Released Know How to Check PM Kisan 12 Kist Status News in Hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

अगर आपके खाते में किस्त के पैसे ट्रांसफर नहीं हुए हैं। ऐसे में आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना के हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल करके अपनी समस्या का हल जान सकते हैं। 

PM Kisan 12th Installment Live: खुशखबरी! आज खत्म होगा किसानों का इंतजार, खाते में आएगी 12वीं किस्त

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed