PM Kisan Samman Nidhi 12th Installment Released: देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर किए जा चुके हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन के दौरान 12वीं किस्त को जारी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के जरिए किसानों के खाते में 16 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। इस दौरान कार्यक्रम में मनसुख मंडाविया, नरेंद्र सिंह तोमार, शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं और अन्य हितधारक भी मौजूद रहे। दिवाली से पहले ही सरकार ने देशभर के करोड़ों किसानों को 12वीं किस्त की सौगात दी है। 11वीं किस्त मिलने के बाद किसान लंबे समय से 12वीं किस्त के पैसों का इंतजार कर रहे थे। उनका ये इंतजार अब खत्म हो चुका है। वहीं कई किसान ऐसे भी हैं, जिनके खाते में अभी तक 12वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं किन किसानों को 12वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
PM Kisan Yojana: खुशखबरी! किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त हुई जारी, इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन