फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: 12वीं किस्त का लाभ पाने के लिए किसान तुरंत करें ये काम, वरना अटक सकते हैं पैसे

Sun, 03 Jul 2022 06:11 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 03 Jul 2022 06:11 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment not Receive if Done These Mistakes Know How to Get 12 Kist
PM Kisan Yojana - फोटो : Istock

PM Kisan Yojana: देश में किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए भारत सरकार विभिन्न योजनाओं को चला रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों के जीवन स्तर को सुधारना और उनके भविष्य को सुरक्षित करना है। इसी को देखते हुए भारत सरकार ने कुछ सालों पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। योजना के अंतर्गत सरकार हर साल किसानों के खाते में तीन किस्त के रूप में 2-2 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है। अब तक सरकार ने PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत करोड़ों किसानों के खाते में 11 किस्त ट्रांसफर कर चुकी है। सरकार जल्द आने वाले कुछ महीनों में किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसे भी ट्रांसफर कर सकती है। ऐसे में बिना रुकावट किस्त का लाभ पाने के लिए किसानों को कुछ जरूरी काम जल्द से जल्द कर लेना चाहिए। वरना उनको अगली किस्त के पैसे नहीं मिलेंगे। आइए जानते हैं -

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment not Receive if Done These Mistakes Know How to Get 12 Kist
PM Kisan Yojana - फोटो : iStock

अगर आपने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपने खाते की ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो आपको ये काम जल्द से जल्द कर लेना चाहिए। सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी कराने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2022 तय की है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द ये काम डेडलाइन से पहले करा लेना चाहिए। वरना आपको 12वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment not Receive if Done These Mistakes Know How to Get 12 Kist
PM Kisan Yojana - फोटो : iStock

कई बार योजना में रजिस्ट्रेशन के दौरान किसान अपने नाम की स्पेलिंग को गलत दर्ज कर देते हैं। आवेदन करते सयम गलत नाम दर्ज करने से योजना का लाभ आपको नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment not Receive if Done These Mistakes Know How to Get 12 Kist
PM Kisan Yojana - फोटो : iStock

इसके अलावा आवेदन करते समय कई बार किसान अपना गलत एड्रेस दर्ज कर देते हैं। आपको ये गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने पर आपको अगली किस्त के पैसे नहीं मिलेंगे। 12वीं किस्त का लाभ लेने के लिए आपको जल्द से जल्द अपने एड्रेस डिटेल्स को ठीक करा लेना चाहिए।

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment not Receive if Done These Mistakes Know How to Get 12 Kist
PM Kisan Yojana - फोटो : अमर उजाला

आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करते समय अपने आधार कार्ड डिटेल्स को ठीक ठीक दर्ज करनी चाहिए। गलत आधार डिटेल्स दर्ज करने पर आपका आवेदन रद्द हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed