फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Nidhi: जिन किसानों को 5 अक्तूबर को नहीं मिली 18वीं किस्त, क्या उनके खाते में अभी भी आ सकते हैं पैसे?

Wed, 09 Oct 2024 11:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 09 Oct 2024 11:07 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi Farmers who did not get the 18th kist can they still get it
अटकी हुई 18वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi 18th Kist: हमारे देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं जिनके जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ पहुंचाने काम किया जा रहा है। इसमें राज्य सरकारों की और भारत सरकार की कई अलग-अलग योजनाएं शामिल हैं। इनमें से ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। दरअसल, इस योजना के तहत किसानों की आर्थिक मदद की जाती है जिसके तहत हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त जारी की जाती है। इसी क्रम में इस बार 5 अक्तूबर 2024 को 18वीं किस्त जारी हुई, लेकिन कई किसान ऐसे भी रहे जिन्हें ये लाभ नहीं मिला। तो क्या जिन किसानों की किस्त अटकी है क्या उन्हें अभी भी ये लाभ मिल सकता है? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Nidhi Farmers who did not get the 18th kist can they still get it
अटकी हुई 18वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : Adobe Stock

पहले जानें किस्त अटकने के कारण

  • अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और आपकी किस्त अटक गई है, तो इसका पहला कारण हो सकता है ई-केवाईसी का पूरा न होना। विभाग की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि किस्त का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी का काम करवाना जरूरी है।
PM Kisan Nidhi Farmers who did not get the 18th kist can they still get it
अटकी हुई 18वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : Freepik
  • वहीं, किस्त अटकने का दूसरा कारण भू-सत्यापन का न होना हो सकता है। ई-केवाईसी के साथ ही इस काम को करवाना भी जरूरी होता है और जिन लोगों का ये काम पूरा होता है, उन्हें किस्त का लाभ मिलता है। पर जिन किसानों ने ये काम नहीं करवाया, उनकी किस्त अटक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi Farmers who did not get the 18th kist can they still get it
अटकी हुई 18वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • वहीं, उन किसानों की भी किस्त अटकी है जिन्होंने आधार लिंकिंग का काम नहीं करवाया है यानी अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक नहीं करवाया है। आपको ये काम अपने बैंक की ब्रांच में जाकर करवाना होता है और किस्त का लाभ पाने के लिए ये जरूरी काम है।
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi Farmers who did not get the 18th kist can they still get it
अटकी हुई 18वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : Adobe Stock

अटकी हुई किस्त क्या मिल सकती है?

  • अगर आपकी भी 18वीं किस्त अटकी है और आप जानना चाहते हैं कि आपको ये अटकी हुई किस्त मिल पाएगी या नहीं? तो इसका जवाब है हां मिल सकती है, लेकिन इसके लिए आपको पिछली स्लाइड्स में बताए गए काम (ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग) पूरा करवाने होंगे। इसके बाद राज्य सरकार आपका नाम क्लियर करके आगे बढ़ा देती है और आपको अगली किस्त के साथ अटकी हुई किस्त का लाभ भी दे दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed