फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card: इस तरीके से करवा सकते हैं अपने 10 साल पुराने आधार को अपडेट, आखिरी तारीख भी जानें

Fri, 20 Sep 2024 09:31 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 20 Sep 2024 09:31 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar Free Update: how to update your 10 years old aadhaar card
किन लोगों को आधार कार्ड अपडेट करवाने हैं? - फोटो : Amar Ujala

Aadhaar Free Update: आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है जिसके न होने पर आपके कई काम अटक सकते हैं। ई-केवाईसी करवानी हो या फिर बैंक में खाता खुलवाना हो या फिर आपको कोई सरकारी या गैर-सरकारी काम करवाना हो आदि। आपको इसके लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। आधार में कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना हो गया है तो आपको इसे अपडेट करवाना है? शायद नहीं, लेकिन ऐसा करना है और अब इसकी आखिरी तारीख को 14 सितंबर 2024 से बढ़ाकर 14 दिसंबर 2024 कर दिया है। ऐसे में अगर आपने अब तक अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं करवाया है तो आप यहां इसका तरीका जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे अपने आधार कार्ड को अपडेट करवा सकते हैं...

Aadhaar Free Update: how to update your 10 years old aadhaar card
किन लोगों को आधार कार्ड अपडेट करवाने हैं? - फोटो : Adobe Stock

अपने आधार कार्ड को ऐसे अपडेट करवा सकते हैं आप:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी आधार कार्डधारक हैं और आपके आधार को 10 साल हो चुके हैं तो आप इसे अपडेट करवा सकते हैं
  • हालांकि, अब इसकी आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2024 है, लेकिन सर्वर डाउन हो जाए या किसी अन्य कारण से आपका काम न अटक जाए इसलिए इसे जल्द करवा लें
  • इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in/en पर जाना है
Aadhaar Free Update: how to update your 10 years old aadhaar card
किन लोगों को आधार कार्ड अपडेट करवाने हैं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • आप जैसे ही वेबसाइट पर जाएंगे तो आपको यहां पर कई ऑप्शन मिलेंगे जिसमें से आपको 'अपडेट आधार' का ऑप्शन चुनना है
  • फिर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर यहां पर दर्ज करना है
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Free Update: how to update your 10 years old aadhaar card
किन लोगों को आधार कार्ड अपडेट करवाने हैं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • अब आपके मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी आया है उसे यहां दर्ज करें
  • इसके बाद आपको लॉगिन कर लेना है
  • लॉगिन करने के बाद आपको दस्तावेज अपडेट करने वाले विकल्प को चुनना है
  • इसके बाद आपको अपने दस्तावेजों को यहां पर वेरिफाई करवाना होता है
विज्ञापन
Aadhaar Free Update: how to update your 10 years old aadhaar card
किन लोगों को आधार कार्ड अपडेट करवाने हैं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 4

  • फिर आपको नीचे की तरफ आना है, जहां पर आपको अपने पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी को अपडेट करना होता है
  • इसके बाद आपको सबमिट वाले बटन पर क्लिक करना है
  • ऐसा करते ही आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा और आपको एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा जिससे आप अपने आधार का स्टेटस चेक कर पाएंगे कि आपका आधार अपडेट हुआ है या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed