PM Kisan Yojana: भले ही राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती हैं, ताकि राज्य के लोगों को लाभ मिल सके। लेकिन इसके अलावा केंद्र सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं देशवासियों के लिए चलाती है। इनमें लगभग हर वर्ग के लिए अलग-अलग तरह की योजनाएं शामिल होती हैं। जैसे- किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन किया जाता है। इस योजना के तहत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, योजना में कई लोग गलत तरीके से भी लाभ ले रहे हैं। इसलिए सरकार फर्जीवाड़े को लेकर सख्त हो गई है, और गलत तरीके से लाभ ले रहे लाभार्थियों पर एक्शन ले रही है। इसलिए आपके लिए जरूरी है कि आप चेक कर लें कि कहीं आपको भी तो किस्त के पैसे लौटाने नहीं पड़ेंगे। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"637db0e9a0849f66a759c3a5","slug":"pm-kisan-ineligible-farmers-list-check-who-will-refund-12th-installment-money","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: सावधान! किसान इस सरल तरीके से कर लें चेक, कहीं आपको तो वापस नहीं करने किस्त के पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: सावधान! किसान इस सरल तरीके से कर लें चेक, कहीं आपको तो वापस नहीं करने किस्त के पैसे
Wed, 23 Nov 2022 11:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:07 AM IST
विज्ञापन
किन किसानों को लौटाने पड़ सकते हैं पीएम किसान योजना के पैसे?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन किसानों को लौटाने पड़ सकते हैं पीएम किसान योजना के पैसे?
- फोटो : istock
ऐसे करें चेक कहीं आपको तो नहीं लौटाने किस्ते के पैसे:-
स्टेप 1
- अगर आप भी जानना चाहते हैं कि कहीं आपको भी तो योजना के किस्त के पैसे वापस तो नहीं करने, तो इसके लिए आपको आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना है।
किन किसानों को लौटाने पड़ सकते हैं पीएम किसान योजना के पैसे?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- यहां पर जाकर आपको दाईं तरफ नीचे 'रिफड ऑनलाइन' वाला ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें। फिर आपके सामने दो विकल्प आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन किसानों को लौटाने पड़ सकते हैं पीएम किसान योजना के पैसे?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- पहले वाले विकल्प में आपको तब क्लिक करना है, जब आप योजना का पैसा वापस कर चुके हैं। फिर आपको अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाता संख्या दर्ज करनी है।
विज्ञापन
किन किसानों को लौटाने पड़ सकते हैं पीएम किसान योजना के पैसे?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिया हुआ टेक्सट लिखना है और गेट डाटा पर क्लिक करना है। फिर अगर स्क्रीन पर आपको 'You are not eligible for any refund Amount' का मैसेज आता है, तो यानी आप योजना के लिए पात्र हैं। लेकिन अगर यहां पर रिफंड अमाउंट शो कर रहा है, तो यानी आपको ये पैसे लौटाने होंगे क्योंकि आप अपात्र हैं।