PM Kisan Yojana 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए अगली यानी 24वीं किस्त महत्वपूर्ण है। योजना के तहत पात्र किसान परिवार को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
{"_id":"6aab531657edf74fdf084492","slug":"pm-kisan-24th-installment-farmers-must-check-these-3-things-before-2000-rupees-payment-2026-09-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त आने से पहले किसान जरूर चेक कर लें ये 3 चीजें, वरना अटक सकते हैं 2000 रुपये","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त आने से पहले किसान जरूर चेक कर लें ये 3 चीजें, वरना अटक सकते हैं 2000 रुपये
Thu, 17 Sep 2026 08:10 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 17 Sep 2026 08:10 AM IST
सार
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों को पहले कुछ काम चेक कर लेने चाहिए, क्योंकि अगर इनमें से एक भी काम अधूरा रहेगा। तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
24वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : Amar Ujala AI
24वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : Adobe Stock
24वीं किस्त आने से पहले किसानों को कौन से तीन काम करवाने जरूरी हैं?
पहला काम
- पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है
- अगर आपकी ई-केवाईसी पूरी नहीं है तो सबसे पहले इसे पूरा कर लें
- आधिकारिक पोर्टल पर ओटीपी आधारित ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है
- इसके अलावा किसान पीएम-किसान मोबाइल एप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन या नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी भी करा सकते हैं
24वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा काम
- दूसरी जरूरी चीज बैंक खाते की जानकारी है
- पीएम किसान योजना के तहत आने वाली किस्त की राशि डीबीटी के जरिए आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजी जाती है
- इसलिए किसान ये जरूर चेककर लें कि उनका सही बैंक खाता योजना में दर्ज है और आधार सीडिंग से जुड़ी प्रक्रिया में कोई समस्या तो नहीं है
- आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर 'Know Your Status' वाले ऑप्शन पर क्लिक कर भुगतान की स्थिति, बैंक का नाम, यूटीआर नंबर और खाते में राशि क्रेडिट होने की जानकारी देखी जा सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन
24वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : Adobe Stock
तीसरा काम
- योजना से जुड़े किसानों के लिए तीसरी महत्वपूर्ण चीज जमीन और लाभार्थी रिकॉर्ड है
- पीएम किसान योजना में पात्रता के लिए खेती योग्य जमीन का होना प्रमुख आधार है और योजना में कुछ अपवर्जन भी लागू होते हैं
- किसानों को अपने रिकॉर्ड में नाम, जमीन से जुड़ी जानकारी और लाभार्थी विवरण की स्थिति चेक कर लेनी चाहिए
- सरकार ने कुछ ऐसे मामलों की पहचान भी की है जिनमें पात्रता से जुड़े संदेह के कारण लाभ अस्थायी रूप से रोका गया है
- इसलिए 24वीं किस्त का इंतजार करने के बजाय किसान अभी पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल पर अपना स्टेटस चेक कर लें
विज्ञापन
24वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : Adobe Stock
कब रिलीज हो सकती है 24वीं किस्त?
- पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग 4-4 महीने के अंतराल पर जारी होती है
- जैसे- 23वीं किस्त जून महीने में जारी हुई और इस हिसाब से 24वीं किस्त के चार महीने का समय अक्तूबर में हो रहा है यानी अगले महीने
- इसलिए माना जा रहा है कि अक्तूबर महीने में 24वीं किस्त जारी हो सकती है
- हालांकि, तारीख के लिए अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है