फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan 22th Installment: बस कुछ दिन और फिर किसानों को मिलेगी 22वीं किस्त, पर इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

Sat, 17 Jan 2026 11:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 17 Jan 2026 11:09 AM IST
सार

PM Kisan Yojana 22th Installment Date: पीएम किसान योजना की इस बार 22वीं किस्त जारी होनी है। जो किसान इस योजना से जुड़े हैं उन्हें इस किस्त का लाभ जल्द मिल सकता है। हालांकि, कई किसान ऐसे भी हैं जिनकी किस्त अटक सकती है।

विज्ञापन
PM Kisan 22th Installment Date 2026 Check Who are Not Eligible Beneficiaries List Status Check PM Kisan
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब तक आ सकती है? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan 22th Installment Date: अगर आप भी एक किसान हैं तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ सकते हैं। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों। दरअसल, इस योजना को भारत सरकार चलाती है और गरीब एवं छोटे किसानों को इस योजना का लाभ दिया जाता है।

ये भी पढ़ें:- Today Bank Holiday: क्या आज शनिवार को बैंक बंद हैं या खुले हैं? यहां जानें और दूर करें कंफ्यूजन

इस पीएम किसान योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्तों में दिया जाता है। सरकार इस पैसे को डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजती है। इस बार योजना की 22वीं किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार योजना से जुड़े किसानों को है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं ये किस्त कब तक जारी हो सकती है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan 22th Installment Date 2026 Check Who are Not Eligible Beneficiaries List Status Check PM Kisan
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब तक आ सकती है? - फोटो : Adobe Stock

कितनी किस्त आ गई है अब तक?

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 21 किस्त जारी हो चुकी है
  • 19 नवंबर 2025 को 21वीं किस्त जारी हुई थी
  • हर किस्त को प्रधानमंत्री खुद जारी करते हैं
  • योजना की हर किस्त में लाभार्थियों को 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं
PM Kisan 22th Installment Date 2026 Check Who are Not Eligible Beneficiaries List Status Check PM Kisan
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब तक आ सकती है? - फोटो : Adobe Stock

कब आ सकती है 22वीं किस्त?

  • इस बार योजना से जुड़े किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है
  • पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग 4-4 महीने के अंतराल पर जारी होती है
  • इस हिसाब से 22वीं किस्त के चार महीने का समय फरवरी में हो रहा है
  • इसलिए माना जा रहा है कि फरवरी में 22वीं किस्त जारी हो सकती है
  • हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 22th Installment Date 2026 Check Who are Not Eligible Beneficiaries List Status Check PM Kisan
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब तक आ सकती है? - फोटो : Adobe Stock

किन किसानों को मिलेगा लाभ?

  • जो किसान पीएम किसान योजना के लिए पात्र हैं
  • जिन किसानों ने ई-केवाईसी और भू-सत्यापन जैसे काम करवाए हैं
  • जिन किसानों के बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प ऑन है
विज्ञापन
PM Kisan 22th Installment Date 2026 Check Who are Not Eligible Beneficiaries List Status Check PM Kisan
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब तक आ सकती है? - फोटो : Adobe Stock

कौन किसान रह सकते हैं किस्त से वंचित?

  • जो किसान योजना के लिए अपात्र हैं
  • जो किसान अपात्र होने के बाद गलत तरीके से योजना से जुड़े हैं
  • जिन किसानों ने योजना के अंतर्गत आने वाले जरूरी काम पूरे नहीं करवाए हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed