PM Kisan 20th Installment: अगर आप एक किसान हैं तो आप राज्य सरकारों द्वारा या केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे, केंद्र सरकार की अगर बात करें तो ये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन करती है। इस योजना का लाभ सिर्फ और सिर्फ उन किसानों को दिया जाता है जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं।
{"_id":"687dc81b93f7d9eef30345d3","slug":"pm-kisan-20th-installment-which-farmers-will-not-receive-pm-kisan-yojana-20-kist-payment-2025-07-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: किन किसानों के बैंक खाते में नहीं आएगी 20वीं किस्त? यहां देखें कौन हो सकते हैं ये किसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: किन किसानों के बैंक खाते में नहीं आएगी 20वीं किस्त? यहां देखें कौन हो सकते हैं ये किसान
Mon, 21 Jul 2025 10:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 21 Jul 2025 10:25 AM IST
सार
PM Kisan Yojana Ki 20 Kist Kab Aayegi: जो भी किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं उन्हें 20वीं किस्त का इंतजार है। पर अभी इस किस्त को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
किन किसानों के बैंक खाते में नहीं आएगी 20वीं किस्त?
- फोटो : AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन किसानों के बैंक खाते में नहीं आएगी 20वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
किन किसानों की अटक सकती है किस्त?
पहले किसान ये हैं
- अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और चाहते हैं कि आपकी किस्त न अटके, तो इसके लिए जरूरी है कि आप ई-केवाईसी करवा लें। योजना के अंतर्गत आने वाला ये सबसे जरूरी काम है। जो किसान इस काम को नहीं करवाते हैं वे किस्त के लाभ से वंचित रह जाते हैं। इसलिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से, योजना की आधिकारिक किसान एप से, योजना की आधिकारिक वेबसाइट Pmkisan.gov.in से आप ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
किन किसानों के बैंक खाते में नहीं आएगी 20वीं किस्त?
- फोटो : Freepik
ये हैं दूसरे किसान
- उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जिन्होंने भू-सत्यापन का काम नहीं करवाया है। इसमें लेखपाल खतौनी से किसान की भूमि की रिपोर्ट तैयार करते हैं जिससे पता चलता है कि किसान के पास खेतीहर भूमि है या नहीं है। अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। किस्त का लाभ लेने के लिए इस काम को जरूर करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन किसानों के बैंक खाते में नहीं आएगी 20वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
नंबर 3 पर ये है
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जिन्होंने आधार लिंकिंग के काम को नहीं करवाया है। दरअसल, इसमें किसान को अपने बैंक खाते से अपने आधार कार्ड को लिंक करवाना होता है, जो आप अपने बैंक की शाखा में जाकर करवा सकते हैं। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
किन किसानों के बैंक खाते में नहीं आएगी 20वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
चौथे किसान ये है
- किस्त के लाभ से वे किसान भी वंचित रह सकते हैं जिनके बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प ऑन नहीं है। सरकार जब भी पीएम किसान योजना के किस्त के पैसे आपके बैंक खाते में भेजती है, तो ये डीबीटी के माध्यम से ही हस्तांतरित किए जाते हैं। इसलिए आपको अपने बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प ऑन करवाना होता है, जो आपके बैंक की शाखा से हो जाता है।