फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Social Media Alert: फेसबुक से लेकर यूट्यूब तक पर भूलकर न करें ये गलतियां, वरना जाना पड़ सकता है जेल

Mon, 21 Jul 2025 08:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 21 Jul 2025 08:05 AM IST
सार

Social Media Par Kya Mistake Nahi Karni Chahiye: आपका चाहे फेसबुक अकाउंट है या फिर यूट्यूब चैनल आदि। आपको यहां पर कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। वरना आप अपनी छोटी सी गलती के कारण जेल तक जा सकते हैं।

विज्ञापन
Social Media Alert Avoid These Mistakes on Facebook YouTube and Other Platforms or Face Jail
सोशल मीडिया पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : FREEPIK

Social Media Alert: आज के समय में लगभग हर कोई सोशल मीडिया से किसी न किसी रूप में जुड़ा है। लोग यहां पर अपने विचार, फोटोज और वीडियो आदि शेयर करते हैं। साथ ही लोग दूसरों की पोस्ट भी देखते हैं और उन पर कमेंट और लाइक भी करते हैं। देखा जाए तो सोशल मीडिया मनोरंजन के साधन के तौर पर काफी उभरा है।



यहां पर कई अलग-अलग प्लेटफॉर्म हैं। जैसे, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, एक्स आदि। अगर आप भी सोशल मीडिया के किसी प्लेटफॉर्म पर हैं तो आपको बतौर जिम्मेदार नगारिक कुछ बातों का ध्यान रखना होता है, क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आपको जेल तक हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कि फेसबुक से लेकर यूट्यूब तक पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Social Media Alert Avoid These Mistakes on Facebook YouTube and Other Platforms or Face Jail
सोशल मीडिया पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : freepik

भूलकर न करें ये गलतियां:-

नंबर 1

  • अगर आप सोशल मीडिया यूजर हैं तो कभी भी यहां पर कोई भी धार्मिक या जातीय घृणा फैलाने वाली पोस्ट, वीडियो आदि शेयर न करें। अगर आप सोशल मीडिया पर किसी भी धर्म या जाति के खिलाफ नफरत फैलाने वाली पोस्ट करते हैं, तो आपके ऊपर उचित कार्रवाई हो सकती है और आपको जेल तक हो सकती है। इसलिए ऐसी गलती न करें।
Social Media Alert Avoid These Mistakes on Facebook YouTube and Other Platforms or Face Jail
सोशल मीडिया पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • सोशल मीडिया के जो भी प्लेटफॉर्म हैं, वहां पर लोग अपने विचार रखते हैं। साथ ही लोग यहां पर कई बार कई तरह की जानकारियां भी शेयर करते हैं। ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि आप यहां पर कोई झूठी खबर शेयर न करें जिससे माहौल बिगड़े, दंगे फैलें, अफवाहों को बढ़ावा मिले आदि। अगर आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसा करते हैं तो आपको जेल तक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Social Media Alert Avoid These Mistakes on Facebook YouTube and Other Platforms or Face Jail
सोशल मीडिया पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 3

  • सोशल मीडिया पर लोग एक-दूसरे से चैट द्वारा बात भी करते हैं। ऐसे में ये ध्यान रखें कि किसी भी महिला को कुछ गलत या अपशब्द न बोलें और न ही उनसे बिना पूछे उनकी कोई गलत फोटो पोस्ट करें आदि। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके ऊपर एक्शन लिया जा सकता है और आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
Social Media Alert Avoid These Mistakes on Facebook YouTube and Other Platforms or Face Jail
सोशल मीडिया पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 4

  • जब भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ पोस्ट करें तो ये सुनिश्चित करें कि वो कॉपीराइट न हो। अगर आप किसी दूसरे की मेहनत से बनाया हुआ कंटेंट लेकर अपने अकाउंट पर पोस्ट करते हैं तो आपके ऊपर कॉपीराइट नियमों के तहत कार्रवाई हो सकती है जिसमें जेल तक हो सकती है। इसलिए कभी भी कॉपीराइट नियम का उल्लंघन न करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed