अगर आपका भी पीएम जनधन योजना के तहत खाता खुला है, तो आपके लिए काम की खबर है। प्रधानमंत्री जनधन योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत भारत का कोई भी नागरिक जीरो बैलेंस पर खाता खुलवा सकता है। जनधन योजना के तहत खाताधारकों को सरकार की ओर से कई सुविधाएं दी जाती हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों को ज्यादा से ज्यादा बैंकिंग सिस्टम से जोड़ना है। सबसे अच्छी बात ये है की जनधन खाते में न्यूनतम बैलेंस रखने की कोई सीमा नहीं है। इस बीच जनधन खाताधारकों के लिए सरकार ने एक आदेश जारी किया है। सरकार ने सभी जनधन खाताधारकों को अपने अकाउंट से आधार लिंक कराने के लिए कहा है। ऐसा नहीं करने पर आपको 1 लाख 30 हजार रुपये का नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं कि आखिर कैसे 1 लाख 30 हजार रुपये का नुकसान होगा और जनधन खाते से आधार लिंक करने का तरीका क्या है...
{"_id":"61f6250b2dba7138796ff4c6","slug":"pm-jandhan-yojana-account-holders-link-your-aadhaar-card-with-bank-account-otherwise-you-will-not-get-this-benefit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jandhan Yojana: जनधन खाताधारक जल्द निपटा लें ये काम, वरना होगा लाखों का नुकसान, जानिए कैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Jandhan Yojana: जनधन खाताधारक जल्द निपटा लें ये काम, वरना होगा लाखों का नुकसान, जानिए कैसे
Sun, 30 Jan 2022 12:18 PM IST
आशिकी पटेल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:18 PM IST
विज्ञापन
जनधन अकाउंट को आधार से लिंक करने का तरीका
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनधन अकाउंट को आधार से लिंक करने का तरीका
- फोटो : PIXABAY
कैसे होगा 1 लाख 30 हजार रुपये का नुकसान?
- जनधन योजना के तहत खाताधारकों को कई सुविधाएं दी जाती हैं। इसमें से एक है इंश्योरेंस। खाताधारकों को 1 लाख रुपये का एक्सीडेंट इंश्योरेंस मिलता है।इसके अलावा इस अकाउंट पर आपको 30 हजार रुपये का एक्सीडेंटल डेथ इंश्योरेंस कवर भी मिलता है। लेकिन अगर आपने खाते को आधार से लिंक नहीं कराया तो आपको ये फायदा नहीं मिलेगा।
जनधन अकाउंट को आधार से लिंक करने का तरीका
- फोटो : iStock
जनधन अकाउंट को आधार से लिंक करने का तरीका
- जनधन अकाउंट को आधार से लिंक कराने के लिए जिस भी बैंक में आपका खाता है उस बैंक में आपको आधार कार्ड की एक फोटो कॉपी, अपना पासबुक ले जाना होगा और वहां बैंक कर्मी से बोल कर आधार जनधन खाते से लिंक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जनधन अकाउंट को आधार से लिंक करने का तरीका
- फोटो : pixabay
- इसके अलावा कई सारे बैंक अब मैसेज के जरिए भी खाते को आधार से लिंक कर रहे हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मैसेज बॉक्स में जाकर UID
आधार नंबर खाता नंबर लिखकर 567676 पर भेज दें, इसके बाद आपका बैंक खाता आधार से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
जनधन अकाउंट को आधार से लिंक करने का तरीका
- फोटो : pixabay
जनधन योजना से मिलने वाले लाभ
- इसके तहत 30 हजार रुपये का लाइफ कवर बीमा मिलता है।
- 1 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा मिलता है।
- अगर खाते के जरिए फिक्स्ड डिपॉजिट करवाते हैं तो इसपे ब्याज भी मिलता है।
- मोबाइल बैंकिंग की सुविधा फ्री में मिलती है।