भारत में असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों के लिए केंद्र और राज्य सरकार कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को चला रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य कामगारों के भविष्य को सुरक्षित करना और उनके जीवन स्तर को सुधारना है। इसी कड़ी में भारत में बड़े पैमाने पर कामगार अपना ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। इस कार्ड के बनने के बाद उनको सरकार की तरफ से कई फायदे मिलते हैं। इसमें उन्हें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी ई-श्रम कार्ड धारकों को हर महीने 500 रुपये देने का एलान किया था। इस स्कीम के तहत उत्तर प्रदेश सरकार अब तक ई श्रम कार्ड धारकों के खाते में कुल 1 हजार रुपये ट्रांसफर कर चुकी है। वहीं बताया जा रहा है कि अगली किस्त भी जल्द ही श्रमिकों के खाते में आ सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि कब तक अगली किस्त श्रमिकों और कामगारों के खाते में ट्रांसफर होगी।
e-Shram Card: इस दिन आ सकते हैं ई-श्रम कार्ड धारकों के खाते में 1 हजार रुपये, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन