PM Jan Dhan Yojana Overdraft Facility: हम में से ज्यादातर लोगों का बैंकों में सेविंग अकाउंट है। आज के समय बैंक अकाउंट का होना बहुत जरूरी है। विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से लेकर कई दूसरे कामों में बैंक अकाउंट इस्तेमाल में आता है। भारत सरकार भी देश के गरीब और सीमांत इलाके में रहने वाले लोगों को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री जनधन योजना का संचालन कर रही है। जनधन योजना के तहत आप बैंकों में अपना जीरो बैलेंस पर आसानी से खाता खुलवा सकते हैं। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। जनधन योजना के तहत बैंकों में खाता खुलवाने पर आपको कई तरह की विशेष सुविधाएं मिलती हैं। इसमें आपको इंश्योरेंस का बेनिफिट भी मिलता है। वहीं क्या आपको पता है कि जनधन योजना के तहत आपको 10 हजार रुपये की ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी मिलती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
जानना जरूरी: सेविंग बैंक अकाउंट में जीरो बैलेंस होने पर भी निकाल सकते हैं दस हजार रुपये, जानें कैसे
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन