Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
PM Ayushman Bharat Yojana Benefits Registration Eligibility know all details here in hindi
{"_id":"62e21f35b5f97e3bb34446d0","slug":"pm-ayushman-bharat-yojana-benefits-registration-eligibility-know-all-details-here-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Ayushman Bharat Yojana: गरीबों को मुफ्त में मिलता है 5 लाख का बीमा कवर, जानें क्या है इस स्कीम का उद्देश्य","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Ayushman Bharat Yojana: गरीबों को मुफ्त में मिलता है 5 लाख का बीमा कवर, जानें क्या है इस स्कीम का उद्देश्य
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ayushman Bharat Yojana
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
PM Ayushman Bharat Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना है। इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर उन लोगों के लिए की गई है, जो गरीबी के कारण बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। देश भर में बड़े पैमाने पर लोग भारत सरकार की इस योजना के साथ जुड़ रहे हैं।
इस योजना के जरिए सरकार गरीब या आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 5 लाख रुपये का बीमा कवर देती है। इस बीमा कवर के अंतर्गत आप अपना 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में करवा सकते हैं। इस स्कीम की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2018 में की थी। आयुष्मान भारत योजना में आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, स्कीम में आवेदन करने से पहले आपको अपनी पात्रता की जांच करनी होगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आयुष्मान भारत योजना के उद्देश्यों के बारे में -
2 of 5
Ayushman Bharat Yojana
- फोटो : Istock
आयुष्मान भारत स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस स्कीम के जरिए सरकार गरीब, उपेक्षित परिवार और शहरी गरीब परिवारों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराना चाहती है।
3 of 5
Ayushman Bharat Yojana
- फोटो : Istock
भारत सरकार की इस स्कीम के तहत हर साल करीब 10 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर मिल रहा है। भारत सरकार की कोशिश है कि आयुष्मान भारत योजना के साथ महिलाओं, सीनियर सिटीजन और बच्चों को खासतौर पर जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ayushman Bharat Yojana
- फोटो : अमर उजाला
इस योजना के अंतर्गत लोग सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में ही अपना इलाज करवा सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से की गई थी।
विज्ञापन
5 of 5
Ayushman Bharat Yojana
- फोटो : Istock
स्कीम के तहत लाभार्थियों का एक गोल्डन कार्ड बनता है। इस कार्ड की मदद से पॉलिसी हॉल्डर केंद्र सरकार द्वारा सुनिश्चित अस्पतालों में जाकर अपना पांच लाख रुपये तक का इलाज करवा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।