फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Identify Plastic Rice: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे चावल के नाम पर प्लास्टिक? ऐसे करें पहचान

Sun, 03 Dec 2023 03:57 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 03 Dec 2023 03:57 PM IST
विज्ञापन
plastic rice identification know easy Ways to Identify Plastic Rice
plastic chawal rice new - फोटो : Amar Ujala

बाजार में मिलने वाली चीजों पर आंख बंद करके भरोसा नहीं किया जा सकता है। आए दिन खबरों में नमक से लेकर मसाले, मावा और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की खबरें सामने आती रहती हैं। क्या आप जानते हैं कि जो चावल आप खाते हैं उसमें भी मिलावट हो रहा है। मिलावट भी ऐसा जो सेहत के लिए न सिर्फ गंभीर समस्याकारक हो सकता है साथ ही इससे कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।



कई रिपोर्ट्स से पता चलता है कि बाजार में इन दिनों धड़ल्ले से प्लास्टिक वाला चावल बेचा जा रहा है। जी हां, आप सही सुन रहे हैं। बाजार में मिलने वाले चावल में मिलावट हो सकती है। कई शहरों में छापेमारी के दौरान ये पकड़ा भी जा चुका है।

plastic rice identification know easy Ways to Identify Plastic Rice
प्लास्टिक वाले चावल (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

प्लास्टिक के चावल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हैदराबाद, मध्यप्रदेश सहित कई स्थानों पर प्लास्टिक के चावल पकड़े जा चुके हैं। ये देखने में बिल्कुल सामान्य से लगते हैं यही कारण है कि आसानी से इसकी पहचान भी नहीं हो पाती है। हालांकि शरीर में पहुंचकर ये कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकती है। कहीं आप भी तो ऐसा चावल लेकर नहीं आ रहे हैं, आइए जानते हैं कि घर पर इसकी किस तरह से पहचान की जा सकती है?

plastic rice identification know easy Ways to Identify Plastic Rice
चावल की पहचान - फोटो : istock

पानी से करें टेस्ट

एक गिलास पानी लें, उसमें कच्चे चावल डालें और इसे कुछ देर तक हिलाएं। अगर चावल ऊपर तैरता है तो ये प्लास्टिक का चावल हो सकता है, क्योंकि सामान्य चावल पानी पर नहीं तैरता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
plastic rice identification know easy Ways to Identify Plastic Rice
चावल - फोटो : iStock

चावल को जला कर चेक करें

इसी तरह थोड़ा सा चावल लें और उसे लाइटर से जला लें। और देखें कि चावल से प्लास्टिक की गंध आती है या नहीं? अगर वो पिघल रहा है या उसमें से प्लास्टिक जलने जैसी बदबू आ रही है तो सावधान हो जाइए। इस तरह के चावल के सेवन से सेहत को गंभीर नुकसान होने का जोखिम रहता है।

विज्ञापन
plastic rice identification know easy Ways to Identify Plastic Rice
चावल की करें सही पहचान - फोटो : Getty Images

गर्म तेल का परीक्षण

कुछ चावल लें और उन्हें बहुत गर्म तेल में डालें। यदि यह प्लास्टिक का चावल है, तो यह पिघल जाएगा और बर्तन के तले में चिपक जाएगा, जबकि सामान्य चावल लावे में बदल जाता है।  इसी तरह चावल उबालते समय अगर उसमें प्लास्टिक के चावल हैं तो बर्तन के ऊपर एक मोटी परत बनने लगेगी। खाना पकाते समय इस बात का ध्यान रखना जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed