PM Awas Yojana: भारत सरकार कई सारी योजनाएं चलाती है। इन सभी योजनाओं के जरिए सरकार जरूरतमंद और गरीब वर्ग की आर्थिक रूप से या अन्य तरीकों से मदद करती है। हर साल इन योजनाओं पर काफी पैसे भी खर्च किए जाते हैं। जैसे- एक योजना है प्रधानमंत्री आवास योजना। दरअसल, इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों को घर बनाने के लिए आर्थिक मदद देने का प्रावधान है। शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में रहने वाले लोगों को इस योजना का लाभ दिया जाता है। पर क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं? क्या आप जानते हैं वे कौन से लोग हैं जो इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं? शायद नहीं, तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। चलिए जानते हैं किन लोगों को नहीं मिल सकता पीएम आवास योजना का लाभ। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
PM Awas Yojana: क्या आप जानते हैं कौन लोग नहीं हैं पीएम आवास योजना के लिए पात्र? यहां करें चेक
पहले जानते हैं कौन लोग योजना के लिए पात्र हैं
- आप भी चाहते हैं कि आपको पीएम आवास योजना के तहत लाभ मिले, तो इसके लिए आपको चेक करना होता है कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। इसके लिए सबसे पहले तो आपका भारत का नगारिक होना जरूरी है
- वहीं, आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल होना अनिवार्य है
- जिन लोगों के पास आवासीय इकाई नहीं है, वे पात्र हैं
- अगर आप भी पीएम आवास योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं तो जान लें कि आपके पास बीपीएल कार्ड होना जरूरी है
- अगर आपकी आय निम्न है तो आप योजना के लिए पात्र माने जाते हैं।
ये लोग नहीं ले सकते इस योजना का लाभ
जो लोग पीएम आवास योजना के लिए पात्र हैं उनकी एक पात्रता सूची है और जो लोग इस योजना के लिए पात्र हैं, वे इस सूची में शामिल हैं। ठीक इसी तरह जिन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल सकता उनकी भी एक सूची है। तो चलिए जानते हैं किन लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल सकता...
- जिन लोगों की सालाना आय तय लिमिट से ज्यादा है
- अगर आपका पहले से ग्रामीण या शहरी इलाके में पक्का मकान हो
- अगर आप कोई कंपनी चलाते हैं
- अगर आप कोई बिजनेस करते हैं
- अगर आप टैक्स भरते हैं
- आप किसी सरकारी नौकरी में हैं या आपके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी वाला है आदि।