फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pin Code: नहीं पता है किसी जगह का पिन कोड, तो एक क्लिक में ऐसे लगा सकते हैं पता

Sat, 23 Dec 2023 03:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 23 Dec 2023 03:26 PM IST
विज्ञापन
Pin Code Official Website: How to find pin code
किसी शहर का पिन कोड कैसे पता लगाएं? - फोटो : istock

Pin Code Official Website: आपको कई मौकों पर पिन कोड की जरूरत पड़ती होगी? कभी किसी फॉर्म में भरने के लिए, तो कभी कोई चिट्ठी भेजने के लिए आदि। ये हम सभी जानते हैं कि हर शहर का अलग-अलग पिन कोड होता है। यहां ये भी जानते हुए चलें कि पिन कोड को पोस्टल इंडेक्स नंबर कहा जाता है, जिसके होने पर किसी भी सामान को पहुंचाने में आसानी हो जाती है। पर कई बार लोगों को उस जगह का पिन कोड पता ही नहीं होता है, जहां उन्हें कोई चिट्ठी या सामान भिजवाना होता है। ऐसे में आप एक तरीके से भारत के किसी भी शहर का पिन कोड एक क्लिक में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

Pin Code Official Website: How to find pin code
किसी शहर का पिन कोड कैसे पता लगाएं? - फोटो : istock

ऐसे जान सकते हैं भारत के किसी भी शहर का पिन कोड:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी किसी जगह पर कोई सामान या चिट्ठी आदि कुछ पोस्ट के जरिए भिजवाना चाहते हैं, तो इसके लिए पिन कोड का पता होना जरूरी है
  • इसके लिए आपको सबसे पहले भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in/vas/Pages/IndiaPostHome.aspx पर जाना होगा
Pin Code Official Website: How to find pin code
किसी शहर का पिन कोड कैसे पता लगाएं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको थोड़ा सा नीचे की तरफ आना है
  • जहां पर आपको कई सारे ऑप्शन दिखेंगे
  • इसी में से आपको 'फाइंड पिन कोड' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Pin Code Official Website: How to find pin code
किसी शहर का पिन कोड कैसे पता लगाएं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर आप जैसे ही इस विकल्प को चुनते हैं, तो आपके सामने एक नया पेज खुलेगा
  • जहां पर आपको सबसे पहले अपना 'राज्य/केंद्र शासित प्रदेश' चुनना है
  • अब आपको अपना 'शहर' चुनना है या फिर आपको अगर पोस्ट ऑफिस का नाम पता है तो वो भी चुन सकते हैं
विज्ञापन
Pin Code Official Website: How to find pin code
किसी शहर का पिन कोड कैसे पता लगाएं? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करना है
  • फिर आपको 'सर्च' पर क्लिक करना है
  • ऐसा करते ही आपके सामने वो पिन कोड आ जाएगा, जहां का आप जानना चाहते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed