आजकल स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन चुका है। फोन की बैटरी खत्म न हो, इसके लिए बहुत से लोग रात में सोने से पहले उसे चार्जिंग पर लगा देते हैं और सुबह उठकर निकालते हैं। ऐसे में एक सवाल अक्सर मन में आता है कि फोन 100 प्रतिशत चार्ज होने के बाद भी अगर प्लग इन रहे तो क्या बैटरी खराब हो जाती है? तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि फोन फुली चार्ज होने के बाद भी अगर आप उसे चार्ज से नहीं निकालते हैं तो क्या होता है। आइए जानते हैं।
2 of 5
सिग्नल न आने पर ये 5 स्टेप्स अपनाएं
- फोटो : AI
स्मार्टफोन में होती है ऐसी तकनीक
सीधी बात यह है कि कभी-कभार रातभर फोन चार्ज पर लगा रहने से कोई बड़ा नुकसान नहीं होता। आज के स्मार्टफोन में ऐसी तकनीक होती है, जो बैटरी को ओवरचार्ज होने से बचाती है। जैसे ही बैटरी 100 प्रतिशत तक पहुंचती है, फोन का चार्जिंग सिस्टम पावर इनपुट को नियंत्रित कर देता है। इसके बाद जरूरत के हिसाब से ही थोड़ी बिजली ली जाती है ताकि बैकग्राउंड में चल रहे काम या नोटिफिकेशन से हुई मामूली बैटरी खपत पूरी हो सके।
3 of 5
Phone Charger
- फोटो : Freepik
बैटरी के लिए नहीं है अच्छा
हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि रोजाना फोन को लंबे समय तक 100 प्रतिशत पर चार्जिंग में लगाए रखना बैटरी के लिए बिल्कुल अच्छा है। बैटरी को लंबे समय तक पूरी तरह चार्ज रखने से उस पर वोल्टेज का दबाव पड़ता है। इससे समय के साथ बैटरी की क्षमता कम होने की प्रक्रिया तेज हो सकती है।
4 of 5
Phone Charger
- फोटो : Adobe Stock
फोन के गर्म होने से क्या होता है?
अगर फोन चार्जिंग के दौरान गर्म भी होता है तो यह असर और बढ़ सकता है। यही वजह है कि आजकल कई स्मार्टफोन में बैटरी बचाने के लिए खास फीचर दिए जाते हैं। आईफोन में ऑप्टिमाइज्ड बैटरी चार्जिंग और सैमसंग व गूगल के फोन में अडेप्टिव चार्जिंग जैसे फीचर चार्जिंग को अपने आप नियंत्रित करते हैं। कई एंड्रॉयड फोन में 80 या 85 प्रतिशत पर चार्जिंग रोकने का विकल्प भी मिलता है। फोन में तापमान बढ़ने पर चार्जिंग धीमी या बंद करने की व्यवस्था भी होती है।
5 of 5
Phone Charger
- फोटो : अमर उजाला
100 प्रतिशत तक न करें चार्ज
अगर आप बैटरी को लंबे समय तक अच्छी स्थिति में रखना चाहते हैं तो कोशिश करें कि इसे बार-बार बहुत कम या 100 प्रतिशत तक न ले जाएं। 20 से 80-90 प्रतिशत के बीच चार्ज रखना बेहतर माना जाता है। साथ ही फोन को चार्ज करते समय कंबल या गद्दे के नीचे रखने से बचें। उसे किसी सख्त और ठंडी जगह पर रखें और अच्छी क्वालिटी के चार्जर का इस्तेमाल करें। कुल मिलाकर रातभर फोन चार्ज पर लगाकर सोना खतरनाक नहीं है, लेकिन अगर आप बैटरी को कई साल तक अच्छी स्थिति में रखना चाहते हैं तो चार्जिंग की आदतों पर थोड़ा ध्यान देना फायदेमंद रहेगा।
Train Cancelled: त्योहार पर घर जाने वाले ध्यान दें! सितंबर-अक्तूबर में कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, देखें लिस्ट
Ladali Bahna Yojana: लाड़ली बहना योजना की जारी हुई 39वीं किस्त, 1500 नहीं सरकार ने भेजे ₹1750; ऐसे करें चेक