Tips for Mobile: मोबाइल फोन आज के समय में लगभग हर किसी के पास होता है, और कई लोगों के पास तो एक से ज्यादा भी होते हैं। मोबाइल के होने से कई काम बेहद आसान तरीके से हो जाते हैं और कहीं जाना भी नहीं पड़ता है। मोबाइल में एक सिम कार्ड और इंटरनेट की मदद से आप अपने ज्यादातर काम घर बैठे ही कर सकते हैं। बिजली का बिल भरना हो, ऑनलाइन बैंकिंग करनी हो, शॉपिंग करनी हो आदि कई काम मोबाइल के जरिए मिनटों में हो जाते हैं। वहीं, बाजार में कई तरह के नए मोबाइल आते रहते हैं जिन्हें लोग अपनी-अपनी जरूरतों के हिसाब से खरीदते हैं। लेकिन आपके लिए जरूरी हो जाता है कि अगर आप नया मोबाइल खरीदते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। वरना आपका नुकसान तक हो सकता है। तो चलिए इन बातों के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6319d8544c148e76544c5c49","slug":"phone-buying-tips-check-these-4-things-while-purchasing-phone-otherwise-you-can-get-big-loss-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mobile Tips: अगर आपने भी खरीदा है नया मोबाइल तो तुरंत कर लें ये चार काम, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Mobile Tips: अगर आपने भी खरीदा है नया मोबाइल तो तुरंत कर लें ये चार काम, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
Thu, 08 Sep 2022 05:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 08 Sep 2022 05:36 PM IST
विज्ञापन
नया मोबाइल खरीदने के बाद सबसे पहले क्या काम करने चाहिए
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया मोबाइल खरीदने के बाद सबसे पहले क्या काम करने चाहिए
- फोटो : Istock
जरूर कर लें ये काम:-
टैम्पर्ड लगाना जरूरी
- अगर आप कोई नया मोबाइल खरीदकर लाए हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप सबसे पहले तो उसमें टैम्पर्ड ग्लास लगवाएं। इसके लगाने से ये आपकी मोबाइल की स्क्रीन को बार-बार टच होने वाले नुकसान समेत बाकी चीजों से बचाने में मदद करता है क्योंकि एक बार स्क्रीन खराब होने पर ये काफी महंगी आती है। इसलिए टैम्पर्ड जरूर लगवा लेना चाहिए।
नया मोबाइल खरीदने के बाद सबसे पहले क्या काम करने चाहिए
- फोटो : istock
बैक कवर लगवाएं
- नया मोबाइल खरीदने के बाद उसमें बैक कवर जरूर लगवा लेना चाहिए, क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं और मोबाइल अगर गिरता है तो मोबाइल टूट सकता है जिसके कारण आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसलिए बैक कवर लगवा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
नया मोबाइल खरीदने के बाद सबसे पहले क्या काम करने चाहिए
- फोटो : istock
इंश्योरेंस करवा सकते हैं
- ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन तक आपको कम कीमत से लेकर लाखों रूपये की कीमत वाले मोबाइल फोन मिल जाएंगे, जिसमें से लोग अपनी पसंद से इनका चुनाव करते हैं। ऐसे में अगर आप कोई महंगा मोबाइल फोन ले रहे हैं, तो आप इसका इंश्योरेंस करवा सकते हैं। इससे मोबाइल चोरी होने या टूटने पर आपको बीमा कवर का लाभ मिलता है।
विज्ञापन
नया मोबाइल खरीदने के बाद सबसे पहले क्या काम करने चाहिए
- फोटो : istock
पासवर्ड लगाना जरूरी
- हमारे मोबाइल फोन में हमारी कई तरह की चीजें होती हैं, फोटो, वीडियो से लेकर बैंकिंग जानकारी आदि होती है। इसलिए अगर आप कोई नया मोबाइल खरीद रहे हैं, तो उसमें पैटर्न, फेस लॉक आदि जरूर लगाएं, ताकि मोबाइल चोरी होने पर आपका डाटा सुरक्षित रहने में मदद मिल सके।