PM Shram Yogi Mandhan Yojana: देश में असंगठित क्षेत्र से जुड़े तबकों को आर्थिक सुरक्षा देने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार कई योजनाओं का संचालन कर रही है। असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने जीवन में आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एक उम्र के बाद इन लोगों के पास कमाई का कोई जरिया नहीं होता है। वहीं जानकारी के अभाव में ये लोग अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कोई फाइनेंशियल प्लानिंग भी नहीं कर पाते हैं। असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की शुरुआत की है। इस स्कीम में मजदूर और श्रमिक निवेश करके 60 की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन की पात्रता क्या है?
Shram Yogi Mandhan Yojana: श्रमिकों को सरकार दे रही है 3 हजार रुपये की पेंशन, जानें क्या है आवेदन की पात्रता
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 08 Sep 2022 04:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन