फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PF: क्या पीएफ खाते से जब मन चाहे तब निकाल सकते हैं पैसे या इसके लिए है कोई नियम? यहां जानें

Fri, 23 Jun 2023 04:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 23 Jun 2023 04:27 PM IST
विज्ञापन
PF Withdrawal Rules: How many times we can withdraw pf advance
पीएफ खाते से कितनी बार पैसे निकालने जा सकते हैं? - फोटो : istock

PF Withdrawal Rules: अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपको कई सुविधाएं भी मिलती होगी? जिसमें से एक पीएफ खाते की है। सरकार नौकरी करने वाले लोगों के पीएफ खाते खुलवाती है और इसके बाद हर महीने कर्मचारी की सैलरी से एक निश्चित अमाउंट काटकर उसके पीएफ खाते में जमा किया जाता है। दूसरी तरफ इतने ही पैसे कंपनी भी कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा किए जाते हैं और सरकार पीएफ खाते मे जमा पैसे पर ब्याज देती है। ऐसे में पीएफ खाताधारक नौकरी छोड़ने के बाद या बीच में अपनी जरूरत के हिसाब से पीएफ खाते से पैसे निकाल सकता है। लेकिन क्या पीएफ खाते से जब मन करे, तब पैसे निकाले जा सकते हैं या इसके लिए कोई नियम है? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PF Withdrawal Rules: How many times we can withdraw pf advance
पीएफ खाते से कितनी बार पैसे निकालने जा सकते हैं? - फोटो : istock

कोविड एडवांस में कितनी बार?

  • कोरोना काल में सरकार की तरफ से पीएफ खाताधारकों को एक सुविधा दी गई, जिसके अंतर्गत आप अपने खाते से सिर्फ दो बार एडवांस पैसा निकाल सकते हैं। इसमें कर्मचारी लगभग 75 प्रतिशत अमाउंट निकाल सकता है।
PF Withdrawal Rules: How many times we can withdraw pf advance
पीएफ खाते से कितनी बार पैसे निकालने जा सकते हैं? - फोटो : iStock

इन कारणों से निकाल सकते हैं एडवांस पैसे:-

  • नॉन रिसिप्ट ऑफ वेगेज (> दो महीने)
  • प्राकृतिक आपदाओं के कारण
  • बीमारी के कारण
  • बिजली कटौती के कारण
  • शादी के लिए
  • उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए
  • प्रमोटर से आवास/फ्लैट की खरीद
  • आवास गृह के निर्माण के लिए स्थल की खरीद
  • एजेंसी से साइट के अधिग्रहण सहित घर/फ्लैट/निर्माण की खरीद
  • मकान का निर्माण
  • मकान में परिवर्धन/परिवर्तन।
विज्ञापन
विज्ञापन
PF Withdrawal Rules: How many times we can withdraw pf advance
पीएफ खाते से कितनी बार पैसे निकालने जा सकते हैं? - फोटो : istock

कितनी बार निकाल सकते हैं पैसे?

  • अगर आपका पीएफ खाता है, तो यहां एडवांस पैसे निकालने के कई कारण हैं जिनके तहत आप पैसे निकाल सकते हैं। वहीं, इसकी ऐसी कोई लिमिट भी नजर नहीं आती है। हालांकि, इसमें दो चीजों पर ये निर्भर करता है कि आपको पैसे मिलेंगे या नहीं। इसमें पहली चीज है कि आपके खाते में कुल कितने पैसे बचे हैं। अगर नियम के मुताबिक, ये पैसे हैं तो आपको एडवांस मिल सकता है। वरना आपका क्लेम पीएफ अधिकारी द्वारा रिजेक्ट कर दिया जाता है।
विज्ञापन
PF Withdrawal Rules: How many times we can withdraw pf advance
पीएफ खाते से कितनी बार पैसे निकालने जा सकते हैं? - फोटो : istock
  • दूसरी चीज इसमें ये है कि अगर आपके खाते में पर्याप्त पैसे हैं और आप जिस वजह से पैसे निकाल रहे हैं उसे पीएफ अधिकारी द्वारा नियमों के तहत मंजूरी मिलती है, तो आपको पैसे मिल सकते हैं। वहीं, अगर आपके पास पैसे निकालने की वजह तो है, लेकिन आपके पीएफ खाते में तय लिमिट से कम पैसे हैं, तो आप एडवांस नहीं निकाल पाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed