PF UAN Number: भले ही आपको कई लोग अपनी दुकान, अपना बड़ा बिजनेस या कोई कंपनी चलाते हुए नजर आ जाए, लेकिन इस बात में शायद दो राय न हो कि एक बड़ा तबका नौकरीपेशा वालों का है। हर महीने काम करने के बाद आखिर में जाकर कर्मचारियों को सैलरी मिलती है। इसके अलावा नियमों के तहत कई कर्मचारियों का पीएफ खाता भी होता है, जिसमें हर महीने उनकी सैलरी में से कुछ पैसे जमा किए जाते हैं। वहीं, इस पैसे पर सरकार की तरफ से सालाना ब्याज भी दिया जाता है। ऐसे में आप नौकरी छोड़ने के बाद इस पैसे को निकाल सकते हैं, लेकिन आप शायद ये नहीं जानते होंगे कि अगर आपने अपने यूएएन नंबर को एक्टिवेट नहीं करवाया, तो नौकरी छोड़ने के बाद पीएफ खाते से पैसे नहीं निकाल पाएंगे? तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि आप कैसे यूएएन नंबर को एक्टिवेट कर सकते हैं। आगे आप इसके प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6593ea97d78909426d083719","slug":"pf-update-process-of-activate-your-uan-number-2024-01-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: छोड़ने वाले हैं नौकरी तो पीएफ से जुड़ा ये काम जरूर कर लें, वरना नहीं निकाल पाएंगे पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: छोड़ने वाले हैं नौकरी तो पीएफ से जुड़ा ये काम जरूर कर लें, वरना नहीं निकाल पाएंगे पैसे
Tue, 02 Jan 2024 04:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 02 Jan 2024 04:23 PM IST
विज्ञापन
यूएएन नंबर एक्टिवेट कैसे करवाया जा सकता है?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूएएन नंबर एक्टिवेट कैसे करवाया जा सकता है?
- फोटो : istock
इस तरीके से कर सकते हैं यूएएन को एक्टिवेट:-
स्टेप 1
- अगर आपने अब तक अपने यूएएन नंबर को एक्टिवेट नहीं किया है, तो आज ही कर लें
- इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना है
यूएएन नंबर एक्टिवेट कैसे करवाया जा सकता है?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- आप जैसे ही ईपीएफओ की इस वेबसाइट पर जाएंगे, तो आपको नीचे की तरफ कई ऑप्शन मिलेंगे
- जहां पर आपको 'Important Links' वाले सेक्शन में जाना है और यहां पर 'Activate UAN' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
यूएएन नंबर एक्टिवेट कैसे करवाया जा सकता है?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब ऐसा करते ही एक नया पेज ओपन होगा, जहां पर आपको अपना यूएएन नंबर भरना है
- वहीं, आप चाहें तो यूएएन नंबर या मेंबर आईडी में से किसी एक को भी भर सकते हैं
- इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर, पूरा नाम और जन्मतिथि जैसी चीजें भरनी हैं
विज्ञापन
यूएएन नंबर एक्टिवेट कैसे करवाया जा सकता है?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- फिर आपको वो मोबाइल नंबर दर्ज करना है, जो आपके आधार कार्ड से लिंक है
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड भरना है और फिर सहमति पर टिक करके 'Get Authorization Pin' पर क्लिक करना है
- ऐसा करने के बाद आपका यूएएन नंबर एक्टिवेट हो जाता है और फिर आप अपने पीएफ के पैसे निकाल सकते हैं।