फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PF New Rule: अब 1 महीने की नौकरी पर भी मिलेगी पीएफ की पेंशन, जानें क्या है ये नया नियम

Sat, 30 Aug 2025 04:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 30 Aug 2025 04:23 PM IST
सार

PF Mein Ab 1 Month Ki Naukri Par Bhi Pension Milegi: ईपीएफओ ने कर्मचारियों के लिए पेंशन में एक बड़ा बदलाव किया है। ऐसे में आप इस बदलाव के बारे में यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
PF New Rule: Pension Eligibility Even After 1 Month of Job Know Latest EPF Update
पीएफ में पेंशन नियम में हुआ बदलाव। - फोटो : Amar Ujala

EPFO New Rule For Pension: हमारे देश में भले ही काफी लोग बिजनेस करते हैं, लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि एक बड़ा तबका नौकरीपेशा है। लोग जब पूरे महीने नौकरी करते हैं तब उन्हें सैलरी मिलती है। वहीं, कई अन्य तरह की सुविधाएं भी कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को दी जाती है। वहीं, सरकार द्वारा नौकरी करने वाले लोगों को पीएफ की सुविधा दी जाती है।



पीएफ के पैसे को आप अपनी जरूरत के हिसाब से निकाल भी सकते हैं। वहीं, अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने पेंशन को लेकर चले आ रहे नियम में एक बदलाव किया है जिसके बारे में आप आगे जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं अब पेंशन को लेकर क्या नया नियम लागू हुआ है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

PF New Rule: Pension Eligibility Even After 1 Month of Job Know Latest EPF Update
पीएफ में पेंशन नियम में हुआ बदलाव। - फोटो : AdobeStock

क्या हुआ है बदलाव?

  • दरअसल, अगर आप पीएफ खाताधारक हैं तो जान लें कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने पेंशन को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव के तहत अब जो व्यक्ति 1 महीने की भी नौकरी करेगा उसे भी पेंशन का लाभ मिलेगा यानी EPS का लाभ मिलेगा।
PF New Rule: Pension Eligibility Even After 1 Month of Job Know Latest EPF Update
पीएफ में पेंशन नियम में हुआ बदलाव। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
  • ईपीएफओ ने जो बदलाव किया है उसके मुताबिक, अब 6 महीन से भी कम समय तक में नौकरी छोड़ने वाले व्यक्तियों को EPS का लाभ दिया जाएगा और ऐसे लोगों को अब अपनी पेंशन में हुए कंट्रीब्यूशन को खोना नहीं पड़ेगा। अपने बदलाव में ईपीएफओ ने ये साफ किया है कि अगर कोई व्यक्ति 1 महीने की सेवा पूरी करता है और ईपीएस के तहत योगदान देता है तो उसे भी ईपीएस के तहत पेंशन का अधिकार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
PF New Rule: Pension Eligibility Even After 1 Month of Job Know Latest EPF Update
पीएफ में पेंशन नियम में हुआ बदलाव। - फोटो : Adobe Stock

पहले था 6 महीने का नियम

  • इससे पहले अगर किसी कर्मचारी को पेंशन का लाभ चाहिए होता था तो उसे 6 महीने की नौकरी कम से कम करनी होती थी। रिटायरमेंट फंड जुटाने वाले संस्थान EPS नियम के तहत 5 महीने तक नौकरी करके छोड़ने वाले व्यक्ति को पेंशन का लाभ नहीं दिया जाता था। हालांकि, अब नए नियमों के तहत अप्रैल-मई 2024 के दौरान जारी किए गए एक सर्कुलर में ये अधिकार दे दिया गया है।
विज्ञापन
PF New Rule: Pension Eligibility Even After 1 Month of Job Know Latest EPF Update
पीएफ में पेंशन नियम में हुआ बदलाव। - फोटो : Adobe Stock

ऐसे करें चेक आपको मिला है लाभ या नहीं

  • अगर आपने कोई कंपनी जॉइन की और फिर 6 महीने के अंदर कंपनी से इस्तीफा दे दिया है, तो जान लें कि आप EPS पेंशन का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे। आप ये चेक कर सकते है कि आपको ये लाभ मिला है या नहीं। इसके लिए आपको अपनी पासबुक चेक करनी होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed