फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: इस तरीके से निकालेंगे पीएफ के पैसे तो 3 दिन में आ जाएंगे खाते में, वरना लग सकते हैं 15 दिन तक

Thu, 06 Mar 2025 01:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 06 Mar 2025 01:25 PM IST
सार

पीएफ खाते में हर महीने पैसे जमा किए जाते हैं, लेकिन अगर आपको नौकरी के बीच में पैसों की जरूरत पड़ती है तो आप इस खाते से लिमिट के हिसाब से पैसे निकाल सकते हैं।

विज्ञापन
pf money withdraw process how to withdraw pf in 3 days 3 din me pf kaise nikale
3 दिन में पीएफ के पैसे कैसे निकालें? - फोटो : Adobe Stock

PF Money Withdraw Process: अगर आप भी संगठित क्षेत्र में नौकरी करते हैं तो शायद आपका भी पीएफ कटता होगा? नियमों के तहत कर्मचारियों का पीएफ कटता है जिसे उनके पीएफ खाते में हर महीने जमा किया जाता है। इस पैसे पर सरकार सालाना ब्याज भी देती है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ द्वारा पीएफ खातों का संचालन किया जाता है।

वहीं, अगर आपका भी पीएफ खाता है तो आप जरूरत पड़ने पर नौकरी करने के दौरान कभी भी नियमों के हिसाब से अपने पीएफ खाते से पैसे निकाल सकते हैं। यहां पर आप वो तरीका जान सकते हैं जिससे आपको तीन दिन में पैसे मिल जाते हैं। वरना आपको वैसे 15 दिन तक का समय लग सकता है। तो चलिए जानते हैं कैसे आप पीएफ के पैसे अपने बैंक खाते में 3 दिन के भीतर पा सकते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

pf money withdraw process how to withdraw pf in 3 days 3 din me pf kaise nikale
3 दिन में पीएफ के पैसे कैसे निकालें? - फोटो : Adobe Stock

3 दिन में ऐसे आएंगे खाते में पीएफ के पैसे:-

स्टेप 1

  • आपको भी अगर अपने पीएफ खाते से जरूरत पड़ने पर पैसे निकालने हैं तो आप निकाल सकते हैं
  • इसके लिए आपको ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना होता है
  • अब यहां पर जाकर आपको लॉगिन करना है
pf money withdraw process how to withdraw pf in 3 days 3 din me pf kaise nikale
3 दिन में पीएफ के पैसे कैसे निकालें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • लॉगिन करने के लिए आपको पहले अपना यूएएन नंबर भरना है
  • फिर आपको पासवर्ड दर्ज करना है और स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भी भरें 
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आता है
  • इस आए हुए ओटीपी को और कैप्चा को दर्ज कर लॉगिन कर लें
विज्ञापन
विज्ञापन
pf money withdraw process how to withdraw pf in 3 days 3 din me pf kaise nikale
3 दिन में पीएफ के पैसे कैसे निकालें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • अब आप लॉगिन करके अपने डैशबोर्ड पर आ जाते हैं
  • जहां पर आपको कई सेक्शन दिखेंगे जिसमें से आपको 'ऑनलाइन सर्विसेज' वाले सेक्शन में जाना है
  • यहां पर जाकर 'क्लेम' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • फिर आपको अपना बैंक अकाउंट नंबर भरने के लिए कहा जाएगा
  • इसे भरें और वेरिफाई कर लें
विज्ञापन
pf money withdraw process how to withdraw pf in 3 days 3 din me pf kaise nikale
3 दिन में पीएफ के पैसे कैसे निकालें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 4

  • अब आपको 'एडवांस क्लेम' को चुनना है
  • इसके बाद आपको पीएफ निकालने के लिए बीमारी वाला कारण चुनना है जिससे आपके खाते में 3 दिन में पैसे आएंगे
  • फिर आपको अपने घर का पता पिन कोड समेत भरना है
  • अब आपको चेक बॉक्स पर क्लिक करके आए हुए ओटीपी को भरना है और फिर तीन दिन के भीतर आपके बैंक खाते में पीएफ के पैसे आ जाते हैं।

...............................................................................................
नोट: ईपीएफओ द्वारा ये सुविधा दी जाती है कि लोग बीमारी के लिए 3 दिन में पैसा अपने खाते में प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि ये ऑटो-मोड सेटलमेंट होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed