फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PF Alert: इन चार कारणों की वजह से बंद हो सकता है आपका पीएफ खाता, जानें इनके बारे में सबकुछ

Sat, 12 Mar 2022 08:30 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 12 Mar 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
PF Alert Due to which four reasons PF account can be closed utility news in hindi
पीएफ खाता बंद होने के क्या कारण हैं - फोटो : istock

हम जब कहीं नौकरी करते हैं, तो हमें कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। जहां हमें पूरे महीने काम करने के बाद सैलरी मिलती है, जिससे हम अपना जीवन व्यापन करते हैं। तो वहीं, इसके अलावा भी हमें कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। वहीं, एक चीज और नौकरी करने वाले लोगों को मिलती है, वो है पीएफ खाता। दरअसल, सरकार के नियमों के मुताबिक, लोगों का पीएफ खाता खोला जाता है और फिर उसमें हर महीने की सैलरी में से कुछ हिस्सा उस खाते में जमा किया जाता है। साथ ही उतना ही पैसा कंपनी भी कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा करती है। इस जमा हुए पैसे पर ईपीएफओ द्वारा ब्याज भी दिया जाता है। वहीं, नौकरी के बीच में, नौकरी छोड़ने के बाद या पेंशन के रूप में आप इस पैसे को निकाल सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ वजह हैं, जिनकी वजह से आपका पीएफ खाता बंद तक हो सकता है? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

PF Alert Due to which four reasons PF account can be closed utility news in hindi
पीएफ खाता बंद होने के क्या कारण हैं - फोटो : iStock

पीएफ खाता बंद होने के ये हैं कारण:-

पहला कारण

  • अगर आप सोच रहे हैं कि पीएफ खाता कैसे बंद हो सकता है, तो आपको इसका पहला कारण बताते हैं। दरअसल, अगर पीएफ खाताधारक स्थायी रूप से विदेश में जाकर रहने लगता है, तो ऐसी स्थिति में उसका पीएफ खाते को बंद कर दिया जाता है।
PF Alert Due to which four reasons PF account can be closed utility news in hindi
पीएफ खाता बंद होने के क्या कारण हैं - फोटो : istock

दूसरा कारण

  • पीएफ खाते का दूसरा कारण ये है कि अगर आपके इस खाते में पिछले 36 महीने से कोई भी ट्रांजैक्शन नही हुआ, है, तो ऐसी स्थिति में ये पीएफ खाता बंद हो सकता है। ईपीएफओ की तरफ से ऐसे खातों को निष्क्रिय कैटेगरी में डाल दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PF Alert Due to which four reasons PF account can be closed utility news in hindi
पीएफ खाता बंद होने के क्या कारण हैं - फोटो : iStock

तीसरा कारण

  • बात तीसरे कारण की करें, तो अगर खाताधारक की किसी कारण से मृत्यु हो जाती है, तब भी ईपीएफओ ऐसे खाते को निष्क्रिय मान लेता है। हालांकि, नॉमिनी चाहे तो इस खाते से मिलने वाले लाभ को ले सकता है।
विज्ञापन
PF Alert Due to which four reasons PF account can be closed utility news in hindi
पीएफ खाता बंद होने के क्या कारण हैं - फोटो : istock

चौथा कारण

  • अगर आपका पीएफ खाता है, और अब आप उस खाते से सारा रिटायरमेंट फंड निकाल चुके हैं, तो ऐसी स्थिति में भी खाते को निष्क्रिय कर दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed