Pet Dog Rules: हम में से अधिकतर लोग अपने घरों में पालतू जानवरों को पालना पसंद करते हैं। देश में ऐसे लोगों को संख्या काफी अधिक है, जिनको कुत्तों से काफी लगाव होता है। ऐसे में वो अपने साथ इन्हें अपने घर में पाल कर रखते हैं। आज बाजार में आपको कई नस्ल के कुत्ते आसानी से मिल जाएंगे। अपनी नस्ल के आधार पर कई कुत्ते फ्रेंडली, तो कई गुस्सैल मिजाज के होते हैं। हालांकि, दोनों ही स्थिति में इनका स्वभाव कैसा रहेगा? इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। अक्सर इन पालतू कुत्तों के हमलों की कई खबरें सामने निकलकर आती रहती हैं। वहीं बीते कुछ महीनों में पालतू कुत्तों के हमले के कई मामले सामने निकलकर आए हैं। कई बार तो इन कुत्तों के हमलों में लोगों की जान तक चली गई है। अगर आप भी अपने घरों में कुत्तों को पालते हैं। ऐसे में आपको कुत्तों को पालने से पहले कुछ बातों को जान लेना चाहिए। वरना आपको भविष्य में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
Pet Dog Rules: अगर आपके घर में भी है पालतू कुत्ता, तो इन बातों का रखें खास ध्यान, वरना आ सकती हैं दिक्कतें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन