Pan Card Lost: आपके पास कई तरह के दस्तावेज होंगे, जैसे- सरकारी और गैर-सरकारी। ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड समेत कई अन्य दस्तावेज भी हैं, जो बेहद जरूरी हैं। अगर ये न हो तो कई काम अटक सकते हैं। ठीक ऐसे ही पैन कार्ड भी बेहद जरूरी दस्तावेज है। वित्तीय लेन देन करना हो, बैंक खाता खुलवाना हो, टैक्स भरना हो, लोन लेना हो जैसे अन्य कामों के लिए भी पैन कार्ड की जरूरत होती है। पर अगर ये पैन कार्ड कहीं गुम जाए या चोरी हो जाए, तो आपको दिक्कत हो सकती है क्योंकि आपके कई काम अटक सकते हैं। पर आपको चिंता नहीं करनी है, क्योंकि आप सिर्फ 50 रुपये खर्च कर अपना पैन कार्ड दोबारा बनवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...
{"_id":"65a63f8f0c16b7a4f3072f15","slug":"pan-card-tips-how-to-get-pan-card-made-again-if-it-is-stolen-2024-01-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: चोरी या गुम होने पर ऐसे बनवाएं पैन कार्ड, यहां जानें तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: चोरी या गुम होने पर ऐसे बनवाएं पैन कार्ड, यहां जानें तरीका
Tue, 16 Jan 2024 02:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 16 Jan 2024 02:12 PM IST
विज्ञापन
पैन कार्ड चोरी होने पर दोबारा बनवाने का तरीका।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैन कार्ड चोरी होने पर दोबारा बनवाने का तरीका।
- फोटो : istock
ये रहा तरीका पैन कार्ड दोबारा बनवाने का:-
स्टेप 1
- अगर आपका पैन कार्ड चोरी या गुम हो गया है, तो चिंता न करें बल्कि पैन कार्ड दोबारा बनवा लें
- इसके लिए आपको सबसे पहले एनएसडीएल की आधिकारिक वेबसाइट https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/ReprintEPan.html पर जाना है
- यहां पर आपको पैन नंबर, आधार नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारियां भरनी हैं
पैन कार्ड चोरी होने पर दोबारा बनवाने का तरीका।
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फिर आपको जीएसटीएन नंबर का कॉलम दिखेगा, जिसे छोड़ दें और टी और सी पर क्लिक करें
- अब स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भरकर सब्मिट पर क्लिक कर दें
- इसके बाद आपके सामने आपकी जारी जानकारी आ जाएंगी
- यहां अपना वो पता और पिन कोड भरें, जहां आपको पैन कार्ड मंगवाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
पैन कार्ड चोरी होने पर दोबारा बनवाने का तरीका।
- फोटो : istock
स्टेप 3
- पता भरने के बाद इसे वेरिफाई करवाएं, जिसके लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर एक ओटीपी आएगा
- आए हुए ओटीपी को दर्ज करें और 50 रुपये का शुल्क ऑनलाइन माध्यम से भरें
- फिर पेमेंट करके सब्मिट वाले विक्लप पर क्लिक करें
विज्ञापन
पैन कार्ड चोरी होने पर दोबारा बनवाने का तरीका।
- फोटो : istock
स्टेप 4
- पेमेंट करने के बाद आप पैन कार्ड के आधिकारिक पोर्टल पर जाएंगे
- यहां आगे बढ़ें और आपको एक स्लिप मिलेगी, जिसे संभालकर रख लें
- फिर आपका पैन कार्ड प्रिंट होकर आपके दिए हुए पते पर कुछ दिनों के भीतर आ जाता है।