आज के समय में हर किसी के पास पैन कार्ड का होना बेहद जरूरी है। इसके बिना आपके वित्तीय लेन देन से जुड़े कई काम रुक सकते हैं। जिस प्रकार आधार कार्ड आपकी पहचान और एड्रेस प्रूफ की तरह काम करता है, उसी तरह पैन कार्ड के जरिए आपके सभी वित्तीय काम होते हैं। चाहे नई नौकरी प्राप्त करनी हो या फिर नया बैंक खाता खुलवाना हो इसके बिना आपका काम संभव नहीं है। इसलिए जरूरी है कि 18 साल की उम्र होते ही आपको पैन कार्ड के लिए आवेदन कर लेना चाहिए। वहीं अगर आपने अपने पैन कार्ड के लिए आवेदन कर दिया है, लेकिन अभी तक कार्ड आपको नहीं मिला है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपने पैन कार्ड का स्टेटस घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। आज हम आपको ऑनलाइन पैन कार्ड का स्टेटस चेक करने के आसान प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं।
Pan Card Status: घर बैठे चेक करना चाहते हैं पैन कार्ड का स्टेटस? ये रहा ऑनलाइन प्रोसेस
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Tue, 01 Mar 2022 05:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन