Pan Card Alert: पैन कार्ड का पूरा नाम परमानेंट अकाउंट नंबर है। हमें कई तरह के कामों के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। इसमें बैंक में खाता खुलवाना, लोन लेना, वित्तीय लेन देन करने में और अन्य सरकारी व गैर-सरकारी कामों के लिए पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। यही नहीं, जो लोग करदाता होते हैं उन्हें आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए भी पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि आजकल जालसाज लोगों के साथ फर्जी पैन कार्ड बनाकर फ्रॉड करने से भी बाज नहीं आ रहे? दरअसल, फर्जी पैन कार्ड बनाने के कई मामले सामने सामने आ चुके हैं और आते भी रहते हैं। इसलिए आपके लिए भी जरूरी हो जाता है कि आप चेक करें कि कहीं आपका पैन कार्ड नकली तो नहीं। तो चलिए जानते हैं कि आप ये कैसे चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63c67ee72b2a377cd30e9ba4","slug":"pan-card-alert-how-to-identify-your-pan-card-fake-or-real-2023-01-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान! आपका पैन कार्ड भी हो सकता है नकली, इस तरीके से कर लेंगे चेक तो बच सकते हैं दिक्कतों से","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान! आपका पैन कार्ड भी हो सकता है नकली, इस तरीके से कर लेंगे चेक तो बच सकते हैं दिक्कतों से
Tue, 17 Jan 2023 04:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 17 Jan 2023 04:30 PM IST
विज्ञापन
असली और नकली पैन कार्ड में कैसे अंतर करें?
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असली और नकली पैन कार्ड में कैसे अंतर करें?
- फोटो : facebook/https://www.facebook.com/groups/2034264750070500/user/100014268486417/
ये लोग कर सकते हैं चेक
- जिन लोगों के पैन कार्ड साल 2018 के बाद से बने हैं, उनके पैन कार्ड पर एक क्यूआर कोड है। ऐसे में ये लोग पैन कार्ड पर लगे इस क्यूआर कोड की मदद से असली और नकली पैन कार्ड में फर्क कर सकते हैं।
असली और नकली पैन कार्ड में कैसे अंतर करें?
- फोटो : istock
इस तरीके से कर सकते हैं असली-नकली पैन कार्ड में फर्क:-
स्टेप 1
- अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका पैन कार्ड असली है या नकली, तो इसके लिए आपको सबसे पहले प्ले स्टोर पर जाना है और फिर यहां से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा जारी की गई पैन क्यूआर कोड रीडर को डाउनलोड करना है
- यहां वही एप डाउनलोड करें, जिसका डेवलपर 'NSDL e-Governance Infrastructure Limited' हो
विज्ञापन
विज्ञापन
असली और नकली पैन कार्ड में कैसे अंतर करें?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद डाउनलोड की हुई एप को खोलें
- फिर यहां कैमरा व्यूफाइंडर पर हरा प्लस होगा
- इस व्यूफाइंडर से अपने पैन कार्ड पर दिए हए क्यूआर कोड को कैप्चर करें
विज्ञापन
असली और नकली पैन कार्ड में कैसे अंतर करें?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- फिर जैसे ही ये कैप्चर हो जाएगा, तो आपको बीप की आवाज आएगी
- अब आपका मोबाइल फोन पैन डिटेल्स के साथ वाइब्रेट करेगा
- इसके बाद आपके सामने आपकी पैन कार्ड की सारी जानकारी होगी
- यहां पर आपको मोबाइल में आई जानकारी को पैन कार्ड से मैच कर लेना है जिससे आपको असली और नकली का पता चल जएगा।