PAN Aadhaar Link: देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जिन्होंने अब तक अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक नहीं कराया है। अगर आपने अब तक अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द इसको लिंक करा लेना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं। इस स्थिति में आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। उसके जरिए आप अपने जरूरी कामों को पूरा नहीं कर सकेंगे। पैन-आधार लिंकिंग को लेकर इनकम टैक्स विभाग ने चेतावनी भी जारी कर दी है। पिछले लंबे समय से पैन-आधार लिंकिंग डेट की डेडलाइन बढ़ती जा रही है। वहीं 30 जून के बाद जो लोग अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करा रहे हैं। उनको एक हजार रुपये का लेट फाइन भरना पड़ रहा है। वहीं अब केवल 31 मार्च 2023 तक ही पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराया जा सकता है। आइए जानते हैं -
PAN Card: जल्द से जल्द करें यह जरूरी काम, वरना निष्क्रिय हो जाएगा आपका पैन कार्ड
कन्वर्जेंस डेस्क, अमर उजाला
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 20 Nov 2022 01:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन