फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Online Transaction Alert: इन चार बातों का हमेशा रखें ध्यान, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता

Tue, 27 Dec 2022 09:47 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 27 Dec 2022 09:47 AM IST
विज्ञापन
Online Transaction Alert: these things to be kept in mind while online transactions to avoid fraud
ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके - फोटो : Istock

Online Transaction Alert: अगर आपके पास मोबाइल फोन और उसमें इंटरनेट है, तो आप घर बैठे ही अपने ज्यादातर काम निपटा सकते हैं। खाना ऑर्डर करना हो, बिजली का बिल भरना हो, बैंक खाता खुलवाना हो, किसी को पैसे भेजने हों या फिर देश-विदेश में बैठे किसी व्यक्ति से बात करनी हो आदि। ऐसे ही कई काम मोबाइल के जरिए हो जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज के समय में साइबर फ्रॉड कितना बढ़ चुका है? क्योंकि पलक झपकते ही लोगों के बैंक खाते खाली हो जाते हैं और वो इसलिए क्योंकि लोग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते समय कुछ बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आपको फ्रॉड से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Online Transaction Alert: these things to be kept in mind while online transactions to avoid fraud
ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके - फोटो : istock

नंबर 1

  • आप जब भी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर रहे हैं, तो हमेशा ओटीपी के जरिए ही पेमेंट करें। पासवर्ड या किसी अन्य तरीके से ज्यादा सुरक्षित ओटीपी को माना जाता है। किसी ई-कॉमर्स वेबसाइट से शॉपिंग करते समय या अन्य कामों के लिए ओटीपी का इस्तेमाल करने से आप फ्रॉड से बचे रह सकते हैं।
Online Transaction Alert: these things to be kept in mind while online transactions to avoid fraud
ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके - फोटो : istock

नंबर 2

  • ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि अगर वो किसी वेबसाइट या एप से खरीदारी करते हैं, तो अपने डेबिट-क्रेडिट कार्ड जैसी जानकारी वहां पर सेव कर देते हैं। ऐसा कभी न करें, ये सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Online Transaction Alert: these things to be kept in mind while online transactions to avoid fraud
ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके - फोटो : istock

नंबर 3

  • आपको इस एक बात का जरूर ध्यान रखना है कि जब भी कोई ऑनलाइन शॉपिंग करें या नेट बैंकिंग में लॉगिन करें, तो अपने ही मोबाइल या कंप्यूटर/लैपटॉप का इस्तेमाल करें। कभी भी दफ्तर या किसी अन्य सिस्टम पर कभी ये काम न करें, क्योंकि यहां आपका डाटा हैक हो सकता है और आपको चपत लग सकती है।
विज्ञापन
Online Transaction Alert: these things to be kept in mind while online transactions to avoid fraud
ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके - फोटो : istock

नंबर 4

  • आज के समय में लगभग हर किसी के पास फर्जी कॉल, मैसेज, ईमेल आदि आते हैं। आपको ध्यान रखना है कि ऐसे किसी लालच में न पड़ें और न ही अपनी बैंकिंग जानकारी शेयर करें और न ही अपना वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी शेयर करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी मेहनत की कमाई पलक झपकते ही खाली हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed